देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बॉलीवुड अभिनेत्री अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘राब्ता’ को लेकर काफी उत्साहित है। कृति आज-कल अपनी इस फिल्म की डबिंग के मजे ले रही हैं। उनका कहना है कि पहले उन्हें यह सब पसंद नहीं था, लेकिन अब उन्हें यह भा रहा है।
कृति ने ट्विटर पर बताया, ‘‘डबिंग एक छोटे से शांत कमरे में पूरी फिल्म, एक-एक क्षण को फिर से जीने जैसा है। कभी यह पसंद नहीं था। लेकिन हैरत की बात है कि अब यह खूब भा रहा है।’’‘राब्ता’ एक रोमांटिक फिल्म है। इसमें कृति अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ हैं। फिल्म नौ जून को रिलीज होगी। फिल्म का अधिकांश हिस्सा बुडापेस्ट में फिल्माया गया है। इसके अलावा, कृति फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ में भी दिखाई देंगी।कृति सेनन ने 2014 में टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘हीरोपंथी’ के साथ अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। अपने सफल डेब्यू के बाद कृति वरुण धवन के साथ रोहित शेट्टी की फिल्म ‘दिलवाले’ में नजर आई थीं। जिसमें उनके साथ शाहरुख खान और काजोल भी अहम भूमिका में थे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
इस 7-सीटर CNG कार ने मारी बाज़ी, 1.29 लाख ग्राहकों की पहली पसंद बनी यह गाड़ी
'प्लास्टिक मुक्त जुलाई' मुहिम दिया मिर्जा को आई पसंद, बताया प्रेरणादायक
आखिर क्यों पसंद है शिव को बेलपत्र, सावन में महादेव की कृपा पाने के लिए ऐसे करें इसे शिवलिंग पर अर्पण