देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
रानी मुखर्जी एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक के लिए तैयार है। रानी मुखर्जी फिल्म हिचकी के साथ फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। फिल्म हिचकी का निर्माण यशराज के बैनर तले किया जाएगा। इस बात की जानकारी यशराज फिल्म ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। फिल्म हिचकी का निर्देशन सिद्धार्थ पी मल्होत्रा करेंगे और मनीष शर्मा इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। पिछले काफी समय से रानी मुखर्जी की वापसी को लेकर खबरें आ रही थीं। वहीं यशराज फिल्म की पोस्ट के मुताबिक रानी मुखर्जी ने कहा कि वह काफी समय से वापसी करना चाह रही थी। लेकिन वह ऐसी स्क्रिप्ट का इंतजार कर रही थीं जिसे वह चैंलेज के तौर पर देखें साथ उन्हें एक्साइट करें।
वहीं जब उन्हें हिचकी का ऑफर मिला तो उन्होंने इसके लिए हां कर दिया। रानी ने कहा कि सब में हम सभी में कुछ न कुछ कमियां और कमजोरियां होती है। कुछ लोग उन्हें दूर कर मजबूती से वापसी करते हैं। यह एक पॉजिटिव साइन है और इसी वजह से उन्होंने इस फिल्म को करने का फैसला किया। फिल्म हिचकी की कहानी भी एक ऐसी मजबूत महिला की है जो अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखती है और अपनी सबसे बड़ी कमजोरी को अपनी ताकत में बदलती है। रानी मुखर्जी ने चलते-चलते, कभी अलविदा न कहना और ब्लैक जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया था। फिल्म ब्लैक में उन्होंने एक अंधी और बहरी लडक़ी का किरदार निभाया था, रानी द्वारा निभाए गए किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
रानी मुखर्जी को आखिरी बार फिल्म मर्दानी में देखा गया था। इस फिल्म में वह एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आई थी। इसके बाद वह प्रेग्नेंट हो गई थी और उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी। दिसंबर साल 2015 में रानी मुखर्जी ने एक सुंदर से बेटी को जन्म दिया जिसका नाम अदिरा है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
एशियन गेम्स 2026: प्रणवी ने गोल्फ में भारत को दिलाया ऐतिहासिक गोल्ड मेडल, महिला टीम ने जीता सिल्वर
श्रद्धा कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करना बड़ी बात, लक्ष्मण उतेकर के साथ काम करने का मिला मौका: अक्षरा सिंह
रिश्तों को तोड़ रही स्क्रीन की लत: राष्ट्रीय डिजिटल नीति की मांग