BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

इंतजार खत्म जल्द रिलीज होगा बाहुबली-2 का ट्रेलर

इंतजार खत्म जल्द रिलीज होगा बाहुबली-2 का ट्रेलरहाल ही में निर्देशक एस.एस.राजामौली की फिल्म बाहुबली-2 का मोशन पोस्टर जारी किया गया था। सोशल मीडिया पर जारी इस पोस्टर को मिले रिस्पांस को देखते हुए फिल्म निर्माताओं ने अब यह ठान लिया है कि ट्रेलर से पहले बाहुबली-2 से जुडे और भी नए पोस्टर और मोशन पोस्टर रिलीज किये जायेंगे। इतना ही नहीं मार्च मध्य तक फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया जाएगा। उसके बाद फिल्म का प्रमोशन शुरू होगा। डीएनए अखबार को दिए गए इंटरव्यू में एस.एस. राजमोली ने बताया कि मिड मार्च तक फिल्म का ट्रेलर भी फैन्स के सामने आ जाएगा। इतना ही नहीं फिल्म के ट्रेलर के लिए भी एक खास इवेंट का आयोजन होगा। कुछ दिनों पहले यह खबरें आ रही थी कि शाहरुख खान की रईस के साथ बाहुबली 2 का ट्रेलर अटेच होगा। हालांकि, कुछ कारणों से यह हो नहीं पाया। फिल्म में काफी वीएफएक्स का प्रयोग किया गया है जिसका काफी काम भी अब तक बचा है। इतना ही नहीं अभी 33 स्टूडियोज पर फिल्म के वीएफएक्स का काम चल रहा है, इस काम को फिल्म की डेडलाइन को ध्यान में रखते हुए खत्म किया जाना चाहिए। बाहुबली-2 आगामी अप्रैल माह की 28 तारीख को प्रदर्शित होने जा रही है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More