BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

कादर खान चलने में असमर्थ, सर्जरी फेल होने का असर

कादर खान चलने में असमर्थ , सर्जरी फेल होने का असरदिग्गज अभिनेता कादर खान अस्वस्थ हैं। घुटनों में परेशानी की वजह से वह चल पाने में असमर्थ थे। कादर के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके उनके करीबी दोस्त शक्ति कपूर ने स्पॉट बॉय को बताया,कादर खान के घुटनों में समस्या थी। उन्होंने ऑपरेशन करवाया था पर वह सही नहीं हुआ और उससे उनकी परेशानी और बढ गई। शक्ति कपूर ने यह भी बताया कि इलाज के लिए कादर खान अपने बडे बेटे के पास कनाडा गए हैं। बताते चलें कि एक साल पहले 80 वर्षीय कादर खान के निधन की अफवाह भी उडी थी। स्पॉट बॉय से बातचीत में कादर खान ने कहा, कादर खान व्हील चेयर पर हैं। इस बारे में बात करना दुखी करता है और मैं कुछ दिनों से उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहा हूं, पर मुझे उनका नंबर नहीं मिल रहा है। शक्ति कपूर ने स्पॉट बॉय से कहा,कादर खान के ब़डे बेटे कनाडा में रहते हैं। इसलिए वह वहां मेडिकल फेसिलिटी के लिए गए हैं। मेरे ख्याल से उनकी पत्नी भी उनके साथ गई हैं। अक्टूबर 2015 में कादर खान जोडों के दर्द और डायबिटीज के इलाज के लिए हरिद्वार स्थित बाबा रामदेव के आश्रम भी गए थे। कादर खान ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, वह कई फिल्मों के स्क्रीनप्ले राइटर भी रह चुके हैं। कादर खान को फिल्म मेरी आवाज सुनो और अंगार के लिए बेस्ट डायलॉग का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है। वह अभिनेता गोविंदा की दूल्हे राजा, साजन चले ससुराल, दरिया दिल, राजा बाबू, आंखें, कूली नंबर 1, हीरो नंबर 1, जैसी करनी वैसी भरनी जैसी फिल्मों में अहम किरदार निभा चुके हैं।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More