BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बलिदान दिवस पर लिया महाराजा के आदर्शों पर चलने का संकल्प

मथुरा।  महाराजा सूरजमल स्मृति न्यास द्वारा सिविल लाइन स्थित  गार्डन में महाराजा सूरजमल का 257वां बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक यज्ञ के साथ की गई जिसमें वेद की ऋचाओं के साथ प्रधान सत्य प्रिय आर्य द्वारा आहुतियां प्रदान करवाई गई। हवन के पश्चात वक्ताओं ने महाराजा सूरजमल के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। वक्ताओं में पूर्व मंत्री चैधरी सरदार सिंह, किसान नेता बुद्धा सिंह प्रधान, पार्षद राकेश ठेनुआ, पार्षद तिलकवीर सिंह, पार्षद सूरज तोमर, मनोज चैधरी, आरबी चैधरी, लाल सिंह आर्य, हरपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि प्रमुख रहे। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में न्यायिक सेवा मैं न्यायाधिकारी बनी स्वाति सिंह को जाट गरिमा तथा हरेंद्र सिंह एवं सुमित कुमार,शिवेंद्र सिंह तोमर जादोपुर को लेफ्टिनेंट बनने पर  जाट रत्न सम्मान तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वही सैन्य सेवाओं में कमीशन प्राप्त करने वाले युवाओं में कैप्टन सुदीप कुमार, लेफ्टिनेंट प्रशांत कुमार, नवीन चैधरी,  यूपीपीसीएस पास कर डिप्टी कलेक्टर बने दिग्विजय सिंह, रविंद्र सिंह तथा पीपीएस अधिकारी चयनित हुए गौरव सिंह चिकित्सा के क्षेत्र में डिप्टी सीएमओ मथुरा डॉ मुनेंद्र सिंह तथा अपर जिला शासकीय अधिवक्ता नियुक्त हुए एड विजयेंद्र वैदिक, राजू सिंह एवं भीष्म दत्त सिंह तोमर को भी जाट रत्न सम्मान तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रतिमा सिंह एवं धन्यवाद न्यास के संस्थापक ट्रस्टी चैधरी विजय आर्य ने किया। इस अवसर पर चैधरी भंवर सिंह, एड. उमाशंकर सिंह, डॉ जय कुमार सिंह, पत्रकार दलबीर विद्रोही, विवेक प्रिय आर्य, पत्रकार जुगेंद्र सिंह, नवीन चैधरी वृंदावन, पुष्पेंद्र चैधरी भरउ, कैप्टन उधम सिंह, जगवीर चैधरी, नरेंद्र चैधरी, रवि नौहवार, रघुनाथ सिंह, विनीता वर्मा, मीना चैधरी, मोनू चैधरी, भानू प्रताप सिंह, दुष्यन्त रोलयाना, पवन चैधरी, सीपी सिंह चाहर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More