BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

इस अभिनेत्री संग फिर से वापसी करना चाहते हैं ऋषि कपूर

इस अभिनेत्री संग फिर से वापसी करना चाहते हैं ऋषि कपूरदिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर जल्द ही अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल की मेजबानी वाले टीवी शो ‘रेंन्डिवू विद सिमी ग्रेवाल’ की वापसी की उम्मीद कर रहे हैं। अभिनेता ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस शो को पांच करोड़ बार देखे जाने के लिए सिमी की तारीफ भी की।

ऋषि ने शुक्रवार को ट्विटर के जरिए एक तस्वीर जारी की, जिसमें सिमी की तस्वीर के साथ लिखा हुआ है, ‘धन्यवाद.. यूट्यूब पर ‘रेन्डिवू विद सिमी ग्रेवाल’ पांच करोड़ लोगों ने देखा।’सिमी ग्रेवाल के साथ ऋषि ‘मेरा नाम जोकर’, ‘कभी-कभी’, ‘कर्ज’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

ऋषि ने तस्वीर के साथ लिखा, ‘शानदार! बहुत खुश हूं सिमी, आपने यह उपलब्धि लगातार कड़ी मेहनत, समर्पण और लगन से हासिल की है। हमें आपके शो ‘रेन्डिवू विद सिमी ग्रेवाल’ की जल्द से जल्द जरूरत है।’ टॉक शो ‘रेन्डिवू विद सिमी ग्रेवाल’ में कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हो चुकी हैं। 1997 में शुरू हुए इस शो में जैकी चैन, देव आनंद, रेखा, अमिताभ बच्चन, शाहरुख और गौरी खान जैसी हस्तियों ने अपनी निजी और पेशेवर जीवन के अनुभव साझा किए हैं।   साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More