BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

38 साल तक छुपा था राज, अब जीनत अमान ने किया राजकपूर को लेकर खुलासा

38 साल तक छुपा था राज, अब जीनत अमान ने किया राजकपूर को लेकर खुलासाअपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री जीनत अमान ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है। जो हैरान कर देने वाली है। अभिनेत्री ने मशहूर फिल्म निर्माता राज कपूर को लेकर यह बड़ा खुलासा किया है। 38 साल तक जीनत अमान इस राज को सभी से छुपा कर रखा था।1978 में आई फिल्म ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ फिल्म के लिए साइन किया तो उन्हें सोने के सिक्के दिये थे और ये सोने के सिक्के उन्हें राज कपूर ने दिया था। फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम उस दौर की साल 1978 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

आने वाले एक टीवी कार्यक्रम ‘माई लाइफ माई स्टोरी’ के एक कार्यक्रम के दौरान जीनत ने बताया कि 1978 में एक लुक टेस्ट के जरिए उन्हें कैसे एक हिट फिल्म मिल गयी और साथ ही राजकपूर अचंभित हो गये। कार्यक्रम में अभिनेत्री ने बताया, ‘एक दिन मुझे ‘सत्यम शिवम सुन्दरम’ फिल्म में रुपा का किरदार मिला। वह (राजकपूर) रुपा (लुक टेस्ट के दौरान) के रूप में मुझे देख कर आश्चर्य चकित हो गये। किरदार को लेकर मेरी दीवानगी की उन्होंने तारीफ की।’ जीनत अमान ने आगे बताया, ‘उन्होंने मुझे सोने के सिक्के दिये और फिल्म के लिए मुझे साइन किया।’ शनिवार को जी क्लासिक पर प्रदर्शित होने वाले टीवी कार्यक्रम में ‘हरे राम हरे कृष्णा’ फिल्म की अदाकारा ने एक अभिनेत्री के रुप में अपने करियर, सह कलाकारों और सफर का भी जिक्र किया। माई लाइफ माई स्टोरी साप्ताहिक वार्ता कार्यक्रम हैं जिसमें हिन्दी सिनेमा के दिग्गज अपनी निजी बातों का जिक्र करते हैं। बता दें कि जीनत अमान ‘हरे रामा हरे कृष्णा’, ‘कुरबानी’, ‘लावारिस’ और ‘रोटी कपड़ा और मकान’ जैसी हिट फिल्में दे चुकी हैं।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More