देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
इन दिनों अपने गाने से सभी का दिल जीतने वाली सिंगर नेहा कक्कड़ के साथ हाल ही में एक चौंकाने वाली घटना हो गई। जिसको लेकर वो इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उन्होंने अपने दर्द को बयां किया कि उन्हें धोखे से वेडिंग सेरेमनी में बुलाया गया और जबरदस्ती परफॉर्म करने के लिए कहा गया। हालांकि उनकी तबीयत खराब थी। इसके बावजूद उन्हें परफॉर्मेंस दी। बता दें कि नेहा ने बॉलीवुड में ‘काला चश्मा’ और ‘लड़की ब्यूटीफुल’ जैसे कई हिट गाने गाए हैं। जिन्हें काफी लोकप्रियता मिली है।
इस बात से नेहा इतनी दुखी हुई कि उन्होंने अपन दर्द सोशल मीडिया के जरिए जताया उन्होंने बताया कि, उन्हें प्री वेडिंग सेरेमनी बोलकर एक्चुअल शादी में धोखे से बुलाया गया, जबकि नेहा ने बताया था कि वह शादियों में परफॉर्म नहीं करती। इसके बावजूद नेहा ने कमिटमेंट के चलते वहां एक घंटे परफॉर्म किया, लेकिन तबीयत खराब होने पर जब नेहा ने मना किया तो उनसे जबरदस्ती परफॉर्म कराया गया, जिससे नेहा काफी दुख हुआ। एक घंटे तक परफॉर्म करने के बाद नेहा ने जब ऑर्गनाइजर से कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और वह परफॉर्म नहीं कर सकती, तो ऑर्गनाइजर ने उनसे कहा कि आप यहां से नहीं जा सकती, आपको और परफॉर्म करना पड़ेगा। नेहा के बार-बार अनुरोध करने के बाद भी उनकी बात नहीं मानी गई और वहां उपस्थित लोग उनके साथ लगातार फोटो भी खिंचवाते रहे। आखिरकार नेहा को वापस स्टेज पर जाना पड़ा और इसी दौरान वह स्टेज पर चक्कर खाकर गिर पड़ी। इस पोस्ट के बाद नेहा ने वेडिंग सेरेमनी में परफॉर्मेंस का वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें नेहा ने बताया कि उन्होंने फंक्शन में फैमिली की खुशी के लिए एक घंटे परफॉर्म भी किया। इस दौरान नेहा की तबीतय खराब थी लेकिन फिर भी उन्होंने भीड़ के बीच में परफॉर्मेंस दी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
नेहा कक्कड़, यो यो हनी सिंह का पार्टी ट्रैक 'कांटा लगा' रिलीज
नेहा शर्मा: कहानी कहने का तरीका एक्टर को फिल्म करने पर करता है मजबूर
नोरा फतेही : नेहा कक्कड़ की आवाज में जादू है