BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

होली के रंग में कही खो ना जाए चेहरे का नूर

होली खेलने के दौरान कड़ी धूप के संपर्क में आने से आपके बाल रूखेरंगों का त्योहार होली देशभर में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है, लेकिन रंगों से बाल खराब होने और त्वचा में जलन होने का खतरा भी बना रहता है, इसलिए होली खेलते वक्त कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। काया लिमिटेड (चिकित्सा सेवा व अनुसंधान एवं विकास) की उपाध्यक्ष और प्रमुख संगीता वेलासकर ने रंग खेलने के दौरान बालों, त्वचा और नाखूनों की देखभाल के संबंध में ये सुझाव दिए हैं —

 

- होली खेलने के दौरान कड़ी धूप के संपर्क में आने से आपके बाल रूखे हो सकते हैं और नमी खो सकती है, इसलिए तेल जरूर लगाएं, यह आपके बालों के लिए सुरक्षा कवच का काम करेगा और बालों से रंग भी आसानी से निकल जाएगा। - रंगों के संपर्क में आने के कारण आपकी त्वचा पहले ही संवेदनशील हो जाती है, ऐसे में होली के दिन जब तक बेहद जरूरी न हो तब तक दो बार से ज्यादा न नहाएं क्योंकि इससे त्वचा की नमी खो सकती है और त्वचा की पीएच बैलेंस में भी बदलाव हो सकता है। नहाने के बाद मॉइश्चराइजर लगाना नहीं भूलें। - रंग खेलने के दौरान आपके नाखून अत्यधिक मात्रा में रंग अवशोषित कर सकते हैं और देखने में भी अच्छे नहीं लगते, इसलिए अपनी पसंदीदा रंग की नेल पॉलिश लगाएं, इससे आपके नाखून होली के कृत्रिम रंगों से सुरक्षित रहेंगे। - चेहरे पर रंग लगा होने से आपकी त्वचा पहले से ही रूखी होती है, ऐसे में त्वचा को ज्यादा रगड़े नहीं और हल्के हाथों से स्क्रब करें क्योंकि ज्यादा रगड़ने से आपकी त्वचा में जलन हो सकता है या दाने पड़ सकते हैं। रंग छुड़ाने के लिए सोडियम लॉरेथ युक्त क्लींजर का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन इसके इस्तेमाल के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। - रंग निकलने के बाद त्वचा और बालों में अगर रूखापन रहे तो रात में बालों में अच्छी कंपनी का हेयर सीरम और त्वचा पर माॉइश्चराइजर या नाइट क्रीम लगाएं। रात में त्वचा की कोशिकाएं और बाल खुद को रिपेयर करते हैं। आपको इन उत्पादों का सही तरीके से इस्तेमाल करने पर दो से चार सप्ताह के भीतर बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे।

 

साभार-khaskhabar.com

 

 

 

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More