देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
अभिनेत्री सयानी गुप्ता का कहना है कि अभिनेता अक्षय कुमार की स्टंट की समझदारी, इस पर उनकी पकड़ आश्चर्यजनक है। हाल में आई फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ के एक एक्शन दृश्य के बारे में बात करते हुए सयानी ने कहा, ‘एक बार मैं स्टंट मैन को स्टंट करते देख घबरा गई थी। लेकिन, फिर भी मैं अपना स्टंट खुद करना चाहती थी। मुझे ऊंचाई से डर लगता है और जब आपको 40 फीट ऊंची इमारत से छलांग लगानी हो तो फिर कुछ तो दिक्कत है ही।’ उन्होंने कहा, ‘अभ्यास करते समय गिरने के दौरान मैं चीख भी नहीं पाई। मैं बहुत डरी हुई थी। परवेज शेख (एक्शन निर्देशक) मुझे शांत करने की कोशिश कर रहे थे। वह कह रहे थे कि डरो मत। मैं कहना चाह रही थी कि मैं डरना नहीं चाह रही हूं लेकिन सच में क्या मेरे पास कोई और विकल्प है।’ इसी मुकाम पर अक्षय कुमार ने स्टंट करने में उनकी मदद की। उन्होंने कहा, ‘अक्षय ने मुझे कुछ आसान तरीका बताया, जिससे यह स्टंट आसान हो गया। मैं इस मदद के लिए उनकी आभारी हूं। स्टंट करने का उनका तरीका आश्चर्यजनक है। उनकी वजह से मुझमें यह आत्म विश्वास आया कि अब मैं नींद में भी इमारत से छलांग लगा सकती हूं। सुभाष सर (निर्देशक सुभाष कपूर) इससे बेहद खुश थे।’
साभार-khaskhabar.com













Related Items
दिलीप कुमार को पुण्यतिथि पर याद कर भावुक हुए धर्मेंद्र, बोले, 'वो कहीं आस-पास हैं'
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
अमित कुमार कॉलेज अध्यक्ष एवं बांके बिहारी बने कॉलेज मंत्री