देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
अक्षय कुमार की फिल्म मोहरा का सुपरहिट गाना ‘तू चीज़ बड़ी है मस्त मस्त’ 1990 के दौर में बहुत लोकप्रिय हुआ था। अब इस गाने को नए अंदाज में पेश किया जाएगा। अब्बास मस्तान की अपकमिंग फिल्म ‘मशीन’ के नए गाने ‘तू चीज़ बड़ी है मस्त मस्त’ का टीजर रिलीज किया गया है। पूरा गाना सोमवार यानि कल रिलीज किया जाएगा। ये नया गाना 90 के दशक में फिल्म ‘मोहरा’ में अक्षय कुमार और रवीना टंडन पर फिल्माया गया था।
उस समय मोहरा का ये गाना सुपरहिट रहा था। आपको बता दें कि आज भी लोग इस गाने को खूब पसंद करते हैं। लेकिन ये पहला पुराना गाना नहीं है जिसे रिमीक्स किया गया है। हाल ही में कई ऐसे गाने है जिनका नया वर्जन आया हैं इसके लोगों ने बहुत पसंद किया है। जैसे— हम्मा हम्मा, तम्मा तम्मा, लैला मैं लैला।
आपको बता दें कि फिल्म में मुस्तफा और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं। मशीन फिल्म से अब्बास के बेटे मुस्तफा बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे है।इस लोकप्रिय गाने के नए वर्जन को खुद अक्षय कुमार लॉन्च कर सकते हैं। अब्बास-मस्तान ने बताया, ‘इस गाने के रीमेक राइट्स मिलने के बाद हमने अक्षय कुमार से बात की, जो कि भोपाल में शूटिंग कर रहे हैं। हमने उनको बताया कि हम उनकी फिल्म के सुपरहिट गाने को अपनी फिल्म में इस्तेमाल कर रहे हैं। वह यह जानकार न सिर्फ खुश थे बल्कि उन्होंने कहा कि वह खुद ही इस नए वर्जन को प्रमोट भी करना चाहेंगे।’
साभार-khaskhabar.com













Related Items
यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का टीजर विवादों में, CBFC से की गई कानूनी शिकायत
आदिपुरुष संग रिलीज होगा सालार का टीजर
अप्रैल में अल्लू अर्जुन के खास दिन पर प्रदर्शित होगा पुष्पा-2 का टीजर