BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

आदिपुरुष संग रिलीज होगा सालार का टीजर

राधेश्याम की असफलता के बाद अभिनेता प्रभास को एक अदद हिट की जरूरत है। उनकी नजरें 16 जून को प्रदर्शित होने वाली निर्देशक ओम राउत की आदिपुरूष पर टिकी हैं, जो एक पैन इंडिया फिल्म है। उन्हें उम्मीद ही नहीं अपितु विश्वास है कि आदिपुरूष उनके असफलता के धब्बे को मिटाने में कामयाब होगी। इस फिल्म के अतिरिक्त प्रभास अपनी एक और फिल्म सालार को लेकर भी चर्चाओं में हैं। सालार का निर्देशन प्रशांत नील ने किया जो अपनी केजीएफ सीरीज के चलते ख्यातनाम हो चुके हैं।


सामने आईं लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो प्रभास सालार का टीजर मेकर्स आदिपुरूष के साथ जारी करने वाले हैं। मिली जानकारी के मुताबिक प्रभास की आदिपुरुष के साथ दर्शक उनकी अगली फिल्म सालार का टीजर भी सिल्वर स्क्रीन पर देख सकेंगे। केजीएफ निर्देशक प्रशांत नील ने अपनी फिल्म के हीरो की फिल्म के साथ ही उनकी अगली फिल्म की पहली झलक दर्शकों को दिखाने की तैयारी की है। इस खबर से प्रभास के फैंस में खुशी की लहर है।


इस दिन रिलीज होगी सालार


सालार को मेकर्स 28 सितंबर 2023 के दिन थियेटर पर रिलीज करने वाले हैं। ऐसे में दर्शकों को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में प्रभास के साथ अदाकारा श्रुति हासन भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में विलेन का किरदार जगपति बाबू निभाने वाले हैं। सालार और आदिपुरुष ही नहीं, सुपरस्टार प्रभास इन दिनों कई दिलचस्प फिल्मों में बिजी हैं। वो इन दोनों फिल्मों के बाद निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट भी शुरू करेंगे। इसके अलावा उनके हाथ मारूति की भी अगली राजा डीलक्स भी है।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More