BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नंदिता दास का खुलासा: जावेद अख्तर होंगे इस फिल्म का हिस्सा

नंदिता दास का खुलासा: जावेद अख्तर होंगे इस फिल्म का हिस्सामुंबई। अभिनेत्री व फिल्म-निर्माता नंदिता दास ने बताया कि दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर उनकी अगली फिल्म मंटो का हिस्सा होंगे। यह फिल्म दिवंगत लेखक सादत हसन मंटो की बायोपिक है, जिसका निर्देशन नंदिता कर रही हैं।

 

नंदिता ने शबाना के एनजीओ मिजवान वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम से इतर बताया, मेरी अगली फिल्म मंटो है। इसकी तैयारियां चल रही हैं। इसमें शबाना आजमी का अभिनय देखने को मिलेगा। यह एक रहस्य है लेकिन इसका हिस्सा जावेद अख्तर भी होंगे। मंटो में नवाजुद्दीन सिद्दीकी लघु कहानी लेखक और रसिका दुग्गल उनकी पत्नी के किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय में मंटो के जीवन पर आधारित है। नवाजुद्दीन फिलहाल फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने इस भूमिका की पोशाकों का भी परीक्षण कर लिया है और उन्होंने मंटो में निभाई जाने वाली भूमिका की पहली झलक को भी सोशल मीडिया पर साझा किया है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More