देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अपने फैशन के लिए जानी जाती हैं। लेकिन हाल ही में उनकी एक तस्वीर को लेकर की गई टिप्पणियों की उन्होंने निन्दा की है। जिसको लेकर उनका कहना है कि, कुछ मीडिया के लोग केवल उनके परिधान पर ध्यान देते हैं और उसी आधार पर निष्कर्ष निकालते हैं, जबकि जिन ‘उपयुक्त बातों-विचारों’ की वे चर्चा करती हैं, उन पर ध्यान नहीं दिया जाता। अभिनेत्री ने गुरुवार को आयोजित एक कार्यक्रम में एक झालरदार कॉलर वाली रासारियो एटेलियर का जंपसूट पहना था।
सोनम कपूर का कहना है कि वो सेंसरशिप में विश्वास नहीं करती हैं। सोनम मानती हैं कि सबको अपनी पसंद के कपड़े पहने का, अपनी सेक्सुएलिटी का और अपने पसंद से शादी करने का पूरा हक है।
भारतीय समाज में महिलाओं के फैशन विकल्पों पर प्रतिबंध के बारे में बोलते हुए सोनम ने कहा, ‘हर लड़की का खुद का निर्णय होना चाहिए कि वो बिकिनी पहना चाहती हैं या बुर्का। यही बात उनके धर्म, कपड़ें, पढ़ाई औैर शादी पर भी लागू होती है। आप जितना लोगों पर प्रतिबंध लगाएंगे वो उतने ही आक्रमक होते जाएंगे।’सोनम ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘मैं अपने कपड़े में बहुत अधिक सहज थी। मैंने कई सारी ‘उपयुक्त बातों-विचारों’ की चर्चा की है। लेकिन वे इसको दिखाने व चर्चा करने की बजाए ‘सेक्सिस्ट बकवास’ में जुटे हैं। फोटोग्राफर ने जानबूझकर गलत एंगल से ऐसी तस्वीर ली। और सच कहूं तो मेरा उसे धिक्कारने का कोई इरादा नहीं है, क्योंकि मुझे अपने जिस्म पर गर्व है।’ सोनम की इस प्रतिक्रिया का उनके सहयोगियों ने भी स्वागत किया है।
भूमि पेडनेकर ने ट्वीट कर कहा, ‘सोनम कपूर आप उस ड्रेस में काफी हॉट लग रही है। आप को और अधिक शक्ति मिले।’
इसके जबाव में सोनम ने कहा, ‘शुक्रिया भूमि, मैं भी अपने आप को हॉट महसूस करती हूं। उम्मीद है कि ऐसी हेडलाइन एक औरत तो नहीं ही लिखती होगी।’
अभिनेत्री सोफिया चौधरी ने भी सोनम के समर्थन में ट्वीट किया, ‘जैसा कि आप हैं, बेहद आर्कषक होना चाहिए। आपका जिस्म, आपकी मर्जी।’
सोनम जल्द ही आर बाल्की के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘पैडमैन’, राजकुमार हिरानी की ‘दत्त’ और रिया कपूर की ‘वीरे दे वेडिग’ में नजर आएंगी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
ग्लूट्स वर्कआउट में खुशी कपूर का नया बेंचमार्क, 290 किलो वजन के साथ नाम की बड़ी उपलब्धि
ससुर कुमुद रॉय कपूर की पहेली से घूमा विद्या बालन का सिर, वीडियो शेयर कर फैंस से मांगी मदद
करीना कपूर ने फिल्मों में 25 साल पूरे होने पर साझा की पुरानी यादें, अभिषेक बच्चन भी आए नजर