देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
अभिनेत्री सोनम कपूर का मानना है कि प्रेम रतन धन पायो’ की सह-कलाकार स्वरा भास्कर एक उत्कृष्ट अभिनेत्री हैं, लेकिन उनके काम को उतनी प्रशंसा नहीं मिली, जितनी मिलनी चाहिए थी। सोनम ने गुरुवार को ब्रांड चंदन की ‘द पार्टी स्टार्टर’ एंथम के अनावरण के मौके पर कहा, ‘मुझे लगता है कि स्वरा को जितनी प्रशंसा मिलनी चाहिए, उतनी नहीं मिली है। पिछले साल, ‘निल बटे सन्नाटा’ एकमात्र अद्भुत फिल्म रही और उनकी प्रस्तुति उत्कृष्ट थी। अगर आप इस तरह की फिल्में देखेंगे, तो सच्चे नारीवाद को समझेंगे।’
स्वरा अभिनीत ‘अनारकली ऑफ आरा’ से डिलीट किए गए कुछ बोल्ड सीन ऑनलाइन लीक होने के बारे में पूछे जाने पर सोनम ने कहा, ‘मुझे उनकी फिल्म देखने का मौका मिला और इसे देखते हुए मैं बहुत रो पड़ी। मैं उनकी प्रस्तुति और अनारकली की कहानी से हैरान थी।’ स्वरा और सोनम ‘वीरे दी वेडिंग’ नामक फिल्म में साथ काम करते हुए नजर आएंगी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर सोनम ने संदेश देते हुए महिलाओं को सशक्त बनने का आह्वान किया है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
श्रद्धा कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करना बड़ी बात, लक्ष्मण उतेकर के साथ काम करने का मिला मौका: अक्षरा सिंह
ग्लूट्स वर्कआउट में खुशी कपूर का नया बेंचमार्क, 290 किलो वजन के साथ नाम की बड़ी उपलब्धि
ससुर कुमुद रॉय कपूर की पहेली से घूमा विद्या बालन का सिर, वीडियो शेयर कर फैंस से मांगी मदद