BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

‘राब्ता’ हॉलीवुड की ‘300’ से प्रेरित नहीं: सुशांत

‘राब्ता’ हॉलीवुड की ‘300’ से प्रेरित नहीं: सुशांतबॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का कहना है कि उनकी फिल्म राब्ता हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्म 300 से प्रेरित नहीं है, और ऐसी अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। एनडीटीवी और डीएचएफएल प्रेमेरिका लाइफ इंश्योरेंस की ओर से आयोजित अभियान बेहतर इंडिया की लांचिंग के लिए पहुंचे सुशांत ने मंगलवार को कहा कि उनकी फिल्म 300 से प्रेरित नहीं है। इन दिनों ऐसी अफवाहें उड़ रही हैं कि दिनेश विजान निर्देशित फिल्म राब्ता हॉलीवुड की फिल्म 300 से प्रेरित है, जिन्हें सुशांत ने खारिज कर दिया है।

अभिनेता ने अभिनय के प्रति अपने जुनून के बारे में बताया, मैं फिल्मों में काम करता हूं क्योंकि मैं अभिनय से प्यार करता हूं। अगर आप मुझे मंच पर ले जाएं और 500 रुपये दें तो भी मैं अभिनय करना पसंद करूंगा। अभिनय मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ब्रैंड एंबेसडर सुशांत सिंह राजपूत ने बेहतर इंडिया अभियान पर कहा कि इस अभियान का लक्ष्य छात्रों, आम नागरिकों और कंपनियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण पर केंद्रित एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन में शामिल कराना है।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More