BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

रिया ने सुशांत को किया याद, मालपुआ खिलाने का किया वादा

मुंबई | बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सोमवार को उनकी याद में एक नोट पोस्ट किया है। सुशांत की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर रिया इंस्टाग्राम पर लिखती हैं, "एक भी पल ऐसा नहीं गया है जब मैंने इस बात पर यकीन किया हो कि तुम चले गए हो। कहते हैं समय सारे घाव भर देता है, लेकिन तुम मेरा समय हो और मेरे सबकुछ। मैं जानती हूं कि तुम मेरे गार्डियन एंजल हो और चांद से अपने दूरबीन से मुझे देख रहे हो। मेरी रक्षा कर रहे हो। मैं रोज तुम्हारा इंतजार करती हूं कि तुम मुझे लेने आओगे। मैं तुम्हें हर जगह ढूंढती हूं। मैं जानती हूं कि तुम मेरे साथ यहीं हो।"

वह आगे लिखती हैं, "तुम्हारी याद में मैं हर रोज बिखर जाती हूं, लेकिन फिर मुझे तुम्हारा कहा याद आता है, 'तुम्हें यह मिला है बेबू और फिर मैं आगे बढ़ जाती हूं। मैं जब भी तुम्हारे बारे में सोचती हूं, तो भावनाओं का तूफान मेरे शरीर में दौड़ने लगता है। इसे लिखते हुए मेरा दिल दुख रहा है कि तुम अब यहां नहीं हो। मेरा दिल इसलिए दुखता है कि मैं अब तुम्हें महसूस नहीं कर सकती।"

रिया ने अपने नोट में आगे लिखा है, "तुम्हारे बिना कोई जिंदगी नहीं है, तुम इसके जीने के मायने अपने साथ ही ले गए। इस खालीपन को नहीं भरा जा सकता। तुम्हारे बिना, मैं निर्जीव हूं..मेरे स्वीट सनशाइन बॉय, मैं तुमसे वादा करती हूं कि मैं तुम्हें रोजाना मालपुए दूंगी और इस दुनिया की सारी क्वांटम फिजिक्स की किताबें भी पढ़ लूंगी, सिर्फ तुम लौट आओ। मैं तुम्हें मिस करती हूं मेरे दोस्त, मेरे प्यार..सदा के लिए बेबू और पुटपुट।"

सुशांत पिछले साल 14 जून को मुंबई स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More