BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

हॉलीवुड में सेलीन डायोन, सैम हेगन के साथ कॉमेडी फिल्म करेंगी प्रियंका चोपड़ा

लॉस एंजेलिस। प्रियंका चोपड़ा जोनास आगामी रोमांटिक ड्रामा में ग्रैमी-विनर सेलीन डायोन और अभिनेता सैम हेगन के साथ अभिनय करेंगी।

प्रियंका ने इस घोषणा का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए ट्वीट किया, "इतने अद्भुत लोगों के साथ इस अद्भुत फिल्म को शुरू करने के लिए उत्साहित हूं! जिम स्ट्रॉसे, सैम हेगन, सेलीन डायोन। यह मेरे लिए सम्मान की बात है।"

वैरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, जिम स्ट्रॉसे द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म सोफी क्रमर के उपन्यास पर आधारित जर्मन फिल्म 'एसएमएस फर डिच' की अंग्रेजी रीमेक है।

हेगन को हिट सीरीज 'आउटलैंडर' के अभिनेता और निर्माता के रूप में जाना जाता है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "इस अविश्वसनीय कास्ट में शामिल होने के लिए उत्साहित हूं।"

प्रियंका अब अगली बार 'द व्हाइट टाइगर' के फिल्म रूपांतरण में दिखाई देंगी, इसमें वह कार्यकारी निर्माता भी हैं । इसके अलावा रॉबर्ट रोड्रिग्ज द्वारा निर्देशित 'वी कैन बी हीरोज' में नजर आएंगी। 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More