देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
अभिनेत्री आलिया भट्ट का कहना है कि ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के उनके सह-कलाकार वरुण धवन काफी शर्मीले स्वभाव के हैं। उन्होंने बताया कि जब वह अपनी महिला प्रशंसकों से मिलते हैं तो काफी संकोच करते हैं। आलिया ने कहा, ‘इन दिनों वरुण के साथ प्रचार के लिए जा रही हूं तो मुझे पता चला कि उनके बहुत प्रशंसक हैं और जब भी कोई लड़की उन्हें नाम से बुलाती है तो वह शर्मा जाते हैं।’
आलिया तीसरी बार वरुण के साथ काम कर रही हैं। दोनों ने वर्ष 2012 में फिल्मकार करण जौहर की ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के साथ करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद दोनों 2014 में ‘हम्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में साथ दिखाई दिए थे। ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’, ‘हम्टी शर्मा की दुल्हनिया’ का सीक्वल है। करण जौहर द्वारा निर्मित और शशांक खेतान द्वारा निर्देशित फिल्म 10 मार्च को रिलीज होगी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
मैं मुक्का मारूं या किस करूं... एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने बताया कपिल शर्मा संग काम का अनुभव
आलिया भट्ट ने किया 'रॉकी और रानी' के गाने को याद, बोलीं- नेशनल अवॉर्ड का सुन आज मैं गदगद
हरियाली अमावस्या पर क्यों किया जाता है पितरों का श्राद्ध? स्कंदपुराण में बताया गया है रहस्य