देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा की जिन्दगी किसी रहस्य से कम नहीं है। रेखा आज भी उतनी ही खूबसूरत लगती हैं जितनी की अपने समय में हुआ करती थी। रेखा आज भी पूरे सोल्हा श्रृंगार के साथ अक्सर कई इवेंट और पार्टीज में देखी जाती हैं। लेकिन एक सवाल हमेशा सभी के लिए एक रहस्य है कि आखिर रेखा किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं। रेखा के व्यक्तिव को लेकर हमेशा से ही अटकलों का बाजार गर्म रहा है लेकिन ना तो किसी दावे की कोई जांच-परख हुई और ना ही रेखा ने कभी इसे लेकर मुंह खोला। आज तक यह साफ नहीं हो पाया है की रेखा किस के नाम का सिंदूर लगाती है। लेकिन इसको लेकर एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पिछले दिनों रेखा की बायोग्राफी ‘रेखाः द अनटोल्ड स्टोरी’ में उनकी जिंदगी से जुड़े तमाम रहस्यों से पर्दा उठ गया था। ये किताब यासीर उस्मान ने लिखी है।
इसी किताब में से एक और खुलासा हुआ है जिस पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन ये बात सच है। दरअसल, रेखा को आपने हमेशा मांग में सिंदूर लगाए देखा होगा। लेकिन वो किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं, ये किसी को नहीं पता। इन दिनों सोशल मीडिया पर रेखा और संजय दत्त की गुप्त शादी की खबरे बहुत ही वायरल हो रही है। जबकि उनके पूर्व पति मुकेश अग्रवाल की बहुत पहले ही मृत्यु हो चुकी है। किताब के अनुसार जब अमिताभ रेखा से दूर चले गए थे और विनोद मेहरा से उनकी शादी टूट गई थी तो वो बहुत अकेली हो गई थी। उस दौरान रेखा संजय दत्त के साथ फिल्म ‘जमीन-आसमान’ की शूटिंग कर रही थी।
उस दौरान रेखा और संजय दत्त करीब आ गए थे। दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। फिल्म की शूटिंग खत्म होते-होते दोनों ने शादी कर ली। दोनों कई हफ्ते तक घर से गायब रहें। दोनों ने अपने घर में किसी को कुछ नहीं बताया। जैसे ही रेखा और संजय दत्त की शादी की बात सुनील दत्त को पता चली तो वो बहुत नाराज हुए। उन्होंने संजय दत्त को ढूंढा और उनकी शादी रिचा शर्मा से करवा दी। रेखा संजय दत्त से करीब 5 साल बड़ी हैं। संजय दत्त के अलावा रेखा का नाम हमेशा से अमिताभ बच्चन से भी जुड़ता रहा है लेकिन ये बात भी सभी जानते है कि अमिताभ के जीवन में जया के आने के बाद से रेखा अकेली हो गयी थी इसी वजह से रेखा संजय के इतने करीब जा पहुंची थी और इसलिए ही रेखा आज भी संजय के नाम का सिंदूर लगाती है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
करूर भगदड़ मामले में अभिनेता विजय से सीबीआई ने की 6 घंटे तक पूछताछ, दिखे परेशान
रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में फीस निर्धारण को पारदर्शी बनाने के लिए विधेयक किया पारित
नहीं रहे तेलुगु अभिनेता फिश वेंकट, 53 साल की उम्र में ली आखिरी सांस