BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

शाहरुख के बाद अब इस सुपरस्टार के साथ ठुमके लगाएंगी सनी लियोनी

शाहरुख के बाद अब इस सुपरस्टार के साथ ठुमके लगाएंगी सनी लियोनीशाहरुख खान की फिल्म रईस ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। इस फिल्म को मिली कामयाबी में सनी लियोन की भी अहम् भूमिका रही। सनी पर फिल्माया गया आइटम गीत ‘लैला मैं लैला ऐसी हूं लैला...’ ने लोकप्रियता के नए मानदंड स्थापित किए। इस गाने के बाद सनी के पास ऑफर्स की बाढ सी आ गई है। शाहरुख की लैला बनने के बाद अब सनी लियोनी एक बार फिर से धमाल मचाने वाली है।इंडिया टूडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड में अपनी अदाओं से तहलका मचाने वाली सनी बहुत जल्द अब साउथ की फिल्म में अपने डांस का तडका लगाने वाली हैं। समाचार हैं कि सनी दक्षिण भारत के निर्देशक प्रवीण सत्तू की फिल्म पीएसवी गरुड़ वेगा में एक डांस नंबर करते हुए नजर आएंगी। इस फिल्म में दक्षिण के जाने माने अभिनेता राजाशेखर होंगे। फिल्म तेलुगू भाषा में होगी और बहुत जल्द इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है। बताया जा रहा है कि इस गाने के लिए सनी ने हाँ कह दिया है और इस गाने में आपको सनी का नया अवतार देखने को मिलेगा। सनी ने अब तक बॉलीवुड में कई डांस नंबर किए हैं। पिंक लिप्स, बेबी डॉल, लैला और लैला मैं लैला जैसे कई मशहूर आइटम नंबर किए हैं।

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More