BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

मोदी कैबिनेट में फेरबदल की संभावना, मलयालम सुपरस्टार सुरेश गोपी को मिल सकती है जगह

तिरुवनंतपुरम /नई दिल्ली । 2024 के आम चुनाव से पहले सरकार और पार्टी में भाजपा बड़े फेरबदल कर सकती है। माना जा रहा है कि मलयालम सुपरस्टार सुरेश गोपी को मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर हुई मुलाकात के बाद कैबिनेट फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं।पार्टी के शीर्ष सूत्रों ने इसकी पुष्टि की और कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल के साथ-साथ पार्टी में भी फेरबदल पर चर्चा चल रही है।आगामी लोकसभा चुनाव नजदीक होने के कारण कुछ मंत्रियों को पार्टी में कुछ पद दिए जाएंगे जबकि कुछ को सरकार में शामिल किया जा सकता है। 140 सदस्यीय केरल विधानसभा में भाजपा के पास एक भी विधायक नहीं होने के कारण, 2024 का लोकसभा चुनाव पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है।पूरी संभावना है कि सुरेश गोपी लगातार दूसरी बार त्रिशूर से चुनाव लड़ेंगे।गोपी हाल ही में 65 वर्ष के हो गए हैं। वो अपने राजनीतिक भविष्य के सवाल पर चुप्पी साधे हुए हैं।उनका जवाब आया, ''बीजेपी ने मुझमें निवेश किया है और इसलिए पार्टी मुझसे जो कहेगी मैं करने के लिए तैयार हूं.''गोपी को 2014 में प्रधानमंत्री के रूप में मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए बुलाया गया था। फिर उन्हें राज्यसभा में भेजा गया।उनका कार्यकाल पिछले साल समाप्त हो गया और जब भी किसी फेरबदल की खबर आती है, तो अटकलें तेज हो जाती हैं कि गोपी एक छुपा रुस्तम साबित होंगे।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More