BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

करण जौहर को मिली कटप्पा की तलवार, राजामौली ने. . .

करण जौहर को मिली कटप्पा की तलवार, राजामौली ने. . .गुरुवार को जारी किए बाहुबली-2 के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस फिल्म के ट्रेलर को ढाई करोड से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। दर्शकों द्वारा इसे काफी सराहा गया है। गुरुवार को एक मल्टीप्लेक्स में इसके ट्रेलर को लांच किया गया। फिल्म के निर्देशक एस.एस. राजामौली ने फिल्म में कटप्पा के किरदार की तलवार फिल्ममेकर करण जौहर को गिफ्ट की। राजामौली ने गुरुवार को एक मल्टीप्लेक्स में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर यह तलवार करण को दी। फिल्म में कटप्पा इस तलवार का इस्तेमाल बाहुबली को मारने के लिए करता है। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर प्रभास, राणा दग्गुबाती, निमार्ता शोबू यालार्गद्दा, प्रसाद देविनेनी के अलावा राजामौली और करण भी मौजूद थे। एस.एस. राजामौली निर्देशित फिल्म में प्रभास, अनुष्का शेट्टी, राणा दग्गुबाती हैं। फिल्म 28 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। बाहुबली- 2 चार भाषाओं तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिंदी में एक साथ रिलीज हो रही है। करण इस फिल्म को हिंदी में रिलीज कर रहे हैं और इसके लिए उनके धर्मा प्रोडक्शन ने फिल्म के राइट्स को 120 करोड रुपये में खरीदा है। करण फिल्म निर्माण का हिस्सा हैं और इसी के मद्देनजर राजामौली ने उन्हें यह तलवार एक निशानी के तौर पर गिफ्ट की है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More