BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

आरुषि केस : SC ने मंजूर की CBI की अपील, तलवार दंपति पर फिर चलेगा केस!

आरुषि केस : SC ने मंजूर की CBI की अपील, तलवार दंपति पर फिर चलेगा केस!नई दिल्ली। आरुषि मर्डर केस में तलवार दंपति की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट आरुषि के माता-पिता राजेश और नूपुर तलवार को सबूतों के अभाव में रिहा किए जाने के खिलाफ सीबीआई ने सुप्रमी कोर्ट में अपील की है, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने फैसले में सबूतों को लेकर सीबीआई को कड़ी फटकार लगाई थी। शुक्रवार को सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में आरुषि-हेमराज मर्डर केस में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के तलवार दंपति की रिहाई के फैसले को चुनौती दी है। 

गौरतलब है कि इलाहबाद हाईकोर्ट ने गत 12 अक्टूबर को तलवार दंपति को संदेह का लाभ देते हुए उनकी 14 वर्षीय बेटी और नौकर हेमराज की हत्या में बरी कर दिया था। दोनों की हत्या नोएडा के जलवायु विहार इलाके में 16 मई 2008 को की गई थी। 

इलाहबाद हाईकोर्ट ने गाजियाबाद की सीबीआई अदालत का 26 नवंबर 2013 को तलवार दंपति को उम्रकैद का फैसला सुनाने के फैसले को पलट दिया था और तलवार दंपति को रिहा करने के आदेश दिए थे। इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा बरी किए जाने के बाद राजेश और नूपुर तलवार 16 अक्टूबर को गाजियाबाद के डासना जेल से बाहर आए।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More