BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

आरुषि मर्डर केस: रिहाई के बाद भी महीने में दो बार जेल आते रहेंगे तलवार दंपति

आरुषि मर्डर केस: रिहाई के बाद भी महीने में दो बार जेल आते रहेंगे तलवार दंपतिगाजियाबाद। भारत के सनसनीखेज हत्याकांडों में से एक आरुषि-हेमराज हत्याकांड मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा बरी किए गए डॉ. राजेश और नूपुर तलवार सोमवार को जेल से बाहर आ सकते हैं। लेकिन, जेल से रिहा होने के बाद भी तलवार दंपति डासना जेल आते रहेंगे। जेल अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक तलवार दंपति अन्य कैदियों के इलाज के लिए हर 15 दिन बाद डासना जेल जाते रहेंगे। इसके लिए जेल प्रशासन ने ही उनसे गुजारिश की थी, वे कैदियों के दांत के इलाज के लिए आया करें। जिस पर तलवार दंपति ने हामीभर दी है। 

 

डासना जेल के डॉक्टर सुनील त्यागी ने कहा, तलवार दंपती ने जेल के डेंटल डिपार्टमेंट में कई कैदियों को दांत की बीमारी से उबरने में मदद की थी। उनके जाने के बाद हम अपने डेंटल डिपार्टमेंट के फ्यूचर को लेकर चिंतित हैं। तलवार दंपती ने हमें भरोसा दिलाया है कि वे हर 15 दिनों में जेल में अपने साथी कैदियों के चेकअप के लिए आएंगे। 

 

तलवार दंपति ने जेल के अंदर डेंटल क्लिनिक का पूरे सेटअप बनाया हुआ था। उन्होंने ही वहां कई तरह के उपकरण उपलब्ध कराए थे। वे दोनों नियमित तौर पर जेल में बंद अन्य कैदियों के दांतों का इलाज किया करते थे। इसके एवज में तलवार दंपति को रोजाना 40 रुपये मिलता था, जिसे उन्होंने अभी तक नहीं लिया है। आपको बता दें कि गुरुवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा बरी किए जाने के बाद भी अभी तक तलवार दंपति की रिहाई नहीं हो पाई, क्योंकि समय पर जेल प्रशासन को फैसले की कॉपी नहीं मिल पाई। शनिवार और रविवार को छुट्टी के चलते रिहाई में देरी हो गई। ऐसे में अब माना जा रहा है कि सोमवार को तलवार दंपति की रिहाई संभव है। जेल सुप्रिडेंडेट दधिराम ने बताया कि फैसले की कॉपी मिलते ही रिहा कर दिया जाएगा।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More