देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार रात पुलिस की गोली से हुई विवेक तिवारी की मौत से राज्य सरकार की किरकिरी हो रही है। विपक्षी पार्टियां ही नहीं बल्कि सत्ता पक्ष के लोग भी इसे यूपी पुलिस पर धब्बा बता रहे हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और यूपी बीजेपी के बड़े नेता कलराज मिश्र ने प्रकरण पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि विवेक तिवारी की हत्या निंदनीय है। ये पुलिस विभाग पर धब्बा है, गोली चलाकर मार देना किस तरह का अधिकार है।
देवरिया से सांसद कलराज मिश्र ने कहा कि अगर उन्हें लगा था कि कोई बात है, तो सिर्फ टायर पंचर कर देते, या अगले किसी नाके को खबर कर देते। उन्होंने कहा कि जिस तरह से ये पूरा हादसा हुआ है उससे साफ नजर आता है कि पुलिस के अंदर आपराधिक मानसिकता वाले लोग मौजूद हैं, जिन्हें नियंत्रित किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आपराधिक मानसिकता वाले लोगों ने पूरी सरकार को कलंकित किया है, ये एक प्रकार से सरकार पर भी धब्बा है।
आपको बता दें कि इस पूरी घटना के बाद राज्य में कई BJP विधायकों और मंत्री ने यूपी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा दिए हैं। हरदोई विधायक रजनी तिवारी, बरेली के विधायक राजेश कुमार मिश्र और लखनऊ से विधायक और योगी सरकार में कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने भी चिट्ठी लिख यूपी पुलिस को घेरे में लिया है।
मालूम हो कि शुक्रवार रात लखनऊ के गोमती नगर इलाके में गाड़ी नहीं रोकने पर एक सिपाही ने एप्पल कंपनी में मैनेजर विवेक तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में दोनों पुलिसवालों को जेल भेज दिया गया है, साथ ही उन्हें नौकरी से बर्खास्त किया गया है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
मनीष तिवारी व इंडिया ब्लॉक के 20 राज्यसभा सांसदों ने संसद सुरक्षा उल्लंघन पर चर्चा के लिए दिया नोटिस
किताबों के लिए प्यार मुझे मां से विरासत में मिला है : श्वेता तिवारी
बीजेपी में शामिल हुए कर्नल अजय कोठियाल, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में ली बीजेपी की सदस्यता