BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

बीजेपी में शामिल हुए कर्नल अजय कोठियाल, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में ली बीजेपी की सदस्यता

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद का चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। मंगलवार को देहरादून स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वह भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे सकती है। हाल में ही आम आदमी पार्टी से दिया था त्यागपत्र

कर्नल कोठियाल और उनके समर्थकों ने हाल में ही आम आदमी पार्टी से त्यागपत्र दिया था। इसके बाद से ही उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा थी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कौशिक समेत अन्य नेताओं के साथ कई बार की वार्ता के बाद कर्नल कोठियाल ने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल होने पर सहमति जता दी थी।

धाम के पुनर्निर्माण में कर्नल कोठियाल की महत्वपूर्ण भूमिका

जून 2013 में केदारनाथ में आई आपदा के बाद धाम के पुनर्निर्माण में कर्नल कोठियाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सेवानिवृत्ति के बाद वह युवाओं को सेना में भर्ती के लिए प्रशिक्षण देने में जुट गए। वहीं उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के चुनाव से पहले कर्नल कोठियाल ने आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होकर राजनीतिक पारी की शुरूआत की।

विस चुनावों में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद का थे चेहरा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कर्नल कोठियाल को उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया। आम आदमी पार्टी ने 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन वह एक सीट भी नहीं जीत पाई।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More