BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

नाम शबाना का नया ट्रेलर, एक्शन अवतार में तापसी पन्नू

नाम शबाना का नया ट्रेलर, एक्शन अवतार में तापसी पन्नूआगामी 31 मार्च को प्रदर्शित होने वाली नीरज पांडे की फिल्म नाम शबाना का नया ट्रेलर अक्षय कुमार ने जारी किया है। नाम शबाना ‘बेबी’ का प्रीक्वल है जिसमें बेबी क्यों और कैसे बनी की कहानी के साथ शबाना की कहानी को दिखाया जाएगा। इसमें तापसी के टीम बेबी ज्वाइन करने से पहले की कहानी को दिखाया जा रहा है। इस ट्रेलर में तापसी पन्नू दमदार एक्शन करती नजर आ रही हैं। इस जासूसी थ्रिलर फिल्म में मनोज बाजपयी, मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन अहम किरदार में है। नीरज पांडेय के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 31 मार्च को रिलीज होनी है। इससे पहले वुमेंस डे के मौके पर तापसी पन्नू का एक दमदार डायलॉग प्रोमो रिलीज किया गया था। इस फिल्म में तापसी के कैरेक्टर की भी काफी तारीफ हो रही है। इस फिल्म दिखाया गया है किस तरह अपने मिशन के आड़े आने वाले लोगों को वह आसानी से हैंडल करती है। निशानेबाजी से लेकर सेल्फ डिफेंस उसे हर तरीके के ट्रेनिंग दी जाती है ताकि वह जरूरत पडऩे पर कमजोर ना पड़े। उस प्रोमो दिखाया गया है एक आदमी जल्दी में तापसी को टक्कर मारते हुए उसे सॉरी कहते हुए आगे बढ़ जाता है।मगर बात नहीं खत्म नहीं होती है तापसी जो इस फिल्म में शबाना के किरदार में है वो उस आदमी के पास जाती है और उसे किक मारकर गिराते हुए उसे सॉरी भईया कहती है। एक इंटरव्यू के दौरान तापसी ने कहा था कि इस फिल्म की पूरी कहानी शबाना पर आधारित है, उन्होंने कहा कि यह कोई सीक्वल और प्रीसीक्वल नहीं है। वहीं ट्रेलर के बारें में डायरेक्टर नीरज पांडे ने कहा था नाम शबाना दर्शकों को काफी पसंद आएगी। तापसी ने कहा कि भले ही वह इस फिल्म का चेहरा है लेकिन अक्षय कुमार, अनुपम खेर और डैनी जैसे कलाकारों के बिना ऐसा संभव नहीं हो पाता। उन्होंने कहा कि वह काफी खुश हैं कि अक्षय जैसे कलाकार इस फिल्म का हिस्सा हैं।

 

साभार-khaskhabar.com

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More