देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है कि वह बचपन की अनुष्का को कबाड़ जमा करने वाली मानती हैं क्योंकि उन्हें रैपर जमा करने का शौक था। बयान के मुताबिक, अनुष्का ने अपनी बचपन की आदत के बारे में टेलीविजन धारवाहिक यार मेरा सुपरस्टार के सेट पर कही। वह यहां आगामी फिल्म फिल्लौरी के प्रचार के लिए दिलजीत दोसांज के साथ पहुंची। जब शो की मेजबाज संगीता ने अनुष्का से कहा कि उसने सुना है कि जब वह छोटी थीं तो चॉकलेट के रैपर इक_ा करती थीं। इस पर अनुष्का ने कहा, मेरी मम्मी इसके लिए मुझे बहुत मारती थीं।
उन्होंने कहा कि इसलिए वह ऐसा स्कूल से घर आते हुए करती थीं। उन्होंने कहा, हमारे घर के पास मेरा स्कूल था, इसलिए सडक़ पर जाते हुए रास्ते में जहां भी मुझे रैपर दिखते, मैं उठा लेती थी और यहां तक मैं चॉकलेट के रैपर भी उठा लेती थी। मुझे लगता था कि मैं कबाड़ जमा करने वाली हूं। उन्होंने कहा, मैं उन्हें इकट्ठा करती थी और जूतों के डब्बे में रखती थी और उन्हें अलमारी में संभाल कर रखती थी। एक दिन मेरी मां ने अलमारी खोली और उन्हें कुछ चीटियां नजर आईं और इसके बाद वह बहुत गुस्सा हुई और चिल्लाते हुए कहा कि तुम्हारा दिमाग खराब है, जो यह सब रखती हो। मैंने बहुत गंभीरता से कहा कि मॉम यह मेरी कलेक्शन है और उन्होंने कहा कि यह किस तरह की कलेक्शन है? मैं स्टैंप और सिक्के इकट्ठा करती थी। मेरे पास बहुत अच्छी स्टैंप और सिक्कों का कलेक्शन था और यह मेरा शौक था। धारावाहिक की इस कड़ी का प्रसारण जूम चैनल पर शानिवार को होगा।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
अद्भुत : आँखों पर पट्टी बांध कर दोनों हाथों से लिखने वाली अनुष्का सूंघकर पढ़ व रंगों की पहचान भी कर सकती है
अनुष्का और विराट ने कोविड पीड़ितों की मदद के लिए 11 करोड़ रूपये जुटाए
31 के हुए कोहली, अनुष्का के साथ शेयर की यह फोटो, सचिन सहित इन दिग्गजों ने ऐसे दी बधाई