BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

पहली बार एक साथ नजर आएगा पूरा बच्चन परिवार, अनुराग कश्यप. . .

पहली बार एक साथ नजर आएगा पूरा बच्चन परिवार, अनुराग कश्यप. . .बॉम्बे वैलवेट की भारी नाकामयाबी के बाद लगभग संन्यास सा ले चुके निर्माता निर्देशक अनुराग कश्यप एक बार फिर से फिल्मों में लौट रहे हैं। इस बार वे ‘गुलाब जामुन’ नामक फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं, जिसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन को साइन किया है। इस फिल्म का निर्देशन उनका सहायक करेगा। पिछले दिनों बच्चन परिवार को फिल्म की पटकथा सुनाई गई थी। यह अमिताभ, अभिषेक और ऐश्वर्या को ध्यान में रखकर लिखी गई थी। बाद में जया को भी फिल्म से जोडा गया। इस तरह से यह पूरा परिवार पहली किसी फिल्म में नजर आएगा। इससे पहले अमिताभ, अभिषेक, ऐश्वर्या रामगोपाल वर्मा की ‘सरकार राज’ में नजर आ चुके हैं। इसके अतिरिक्त इन तीनों पर बंटी और बबली में एक गीत का फिल्मांकन किया जा चुका है। लेकिन यह अभि-ऐश की शादी से पहले की फिल्म थी। अमिताभ बच्चन अभिषेक का करियर फिर से संवारने के प्रयास में लगे हुए हैं। उनका करियर खत्म होने की कगार पर है। अभिषेक ने तय किया है कि वह कोई जानदार रोल ही करेंगे। अब देखने वाली बात है कि अनुराग कश्यप की यह फिल्म अभिषेक के लिए क्या गुल खिलाती है।

 

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More