BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

बाहुबली-2: बॉक्स ऑफिस को उम्मीद प्रथम दिन 50 CR., दूसरे दिन 100 CR.!

बाहुबली-2: बॉक्स ऑफिस को उम्मीद प्रथम दिन 50 CR., दूसरे दिन 100 CR.!आगामी महीने के अंतिम शुक्रवार को सिनेमाघरों में भारतीय सिने इतिहास की सबसे ज्यादा प्रतीक्षित और बहुचर्चित फिल्म बाहुबली: द कन्क्लूजन का प्रदर्शन होने जा रहा है। इस फिल्म के प्रदर्शन के वक्त के जो समाचार प्राप्त हो रहे हैं उनके अनुसार 28 अप्रैल को प्रदर्शित होने वाली यह फिल्म कमोबेश भारत के सभी सिनेमाघरों—मल्टीप्लेक्स व एकल सिनेमाघर—में दिखायी जाएगी। इस फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस की उम्मीदें परवान चढ चुकी हैं। ट्रेड विश्लेषकों का अनुमान है कि बाहुबली-2 की ओपनिंग 40 करोड तक जा सकती है, वहीं दूसरी ओर आधिकृत तौर से इतर रहकर बॉक्स ऑफिस का आंकलन करने वालों का कहना है कि बाहुबली: द कन्क्लूजन पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड से ज्यादा का कारोबार करने में सफल होगी। इसका कारण बताते हुए यह कहा जा रहा है कि उस दिन इस फिल्म के प्रात: 6 बजे से शो शुरू हो जाएंगे। मल्टीप्लेक्स के साथ-साथ एकल सिनेमाघर वाले भी इस फिल्म के कम से कम 5 शो प्रतिदिन चलायेंगे। ऐसे में शोज बढने के कारण व्यवसाय बढेगा जिसके कारण यह फिल्म पहले दिन 50 करोड से ज्यादा का कारोबार करने में कामयाब होगी। यदि ऐसा होता है तो यह हिन्दी सिने इतिहास की दूसरी ऐसी फिल्म होगी जिसकी ओपनिंग इतनी बढी जाएगी। इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर ऐसी फिल्म रही है जिसने बॉक्स ऑफिस पर प्रथम दिन 44 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। इस रिकॉर्ड को अभी तक कोई फिल्म नहीं तोड पायी है। इसके बाद सलमान खान की ‘सुल्तान’ आती है जिसने प्रथम दिन 36 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। 

बाहुबली-2 को लेकर जो कयास लगाए जा रहे हैं उनके हिसाब से यह फिल्म दो दिन—शुक्रवार-शनिवार—को ही 100 करोडी क्लब में शामिल हो जाएगी। अब यह आंकलन कितने सही साबित होते हैं इसका असल पता तो 28 अप्रैल को चलेगा जब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी।

 

साभार-khaskhabar.com

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More