BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

खुद के लिए ये क्या बोल गई अनुष्का!

खुद के लिए ये क्या बोल गई अनुष्का!अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है कि वह बचपन की अनुष्का को कबाड़ जमा करने वाली मानती हैं क्योंकि उन्हें रैपर जमा करने का शौक था। बयान के मुताबिक, अनुष्का ने अपनी बचपन की आदत के बारे में टेलीविजन धारवाहिक यार मेरा सुपरस्टार के सेट पर कही। वह यहां आगामी फिल्म फिल्लौरी के प्रचार के लिए दिलजीत दोसांज के साथ पहुंची। जब शो की मेजबाज संगीता ने अनुष्का से कहा कि उसने सुना है कि जब वह छोटी थीं तो चॉकलेट के रैपर इक_ा करती थीं। इस पर अनुष्का ने कहा, मेरी मम्मी इसके लिए मुझे बहुत मारती थीं।

 

उन्होंने कहा कि इसलिए वह ऐसा स्कूल से घर आते हुए करती थीं। उन्होंने कहा, हमारे घर के पास मेरा स्कूल था, इसलिए सडक़ पर जाते हुए रास्ते में जहां भी मुझे रैपर दिखते, मैं उठा लेती थी और यहां तक मैं चॉकलेट के रैपर भी उठा लेती थी। मुझे लगता था कि मैं कबाड़ जमा करने वाली हूं। उन्होंने कहा, मैं उन्हें इकट्ठा करती थी और जूतों के डब्बे में रखती थी और उन्हें अलमारी में संभाल कर रखती थी। एक दिन मेरी मां ने अलमारी खोली और उन्हें कुछ चीटियां नजर आईं और इसके बाद वह बहुत गुस्सा हुई और चिल्लाते हुए कहा कि तुम्हारा दिमाग खराब है, जो यह सब रखती हो। मैंने बहुत गंभीरता से कहा कि मॉम यह मेरी कलेक्शन है और उन्होंने कहा कि यह किस तरह की कलेक्शन है? मैं स्टैंप और सिक्के इकट्ठा करती थी। मेरे पास बहुत अच्छी स्टैंप और सिक्कों का कलेक्शन था और यह मेरा शौक था। धारावाहिक की इस कड़ी का प्रसारण जूम चैनल पर शानिवार को होगा।

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More