आमिर खान की फिल्म ‘पीके’ वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। जबकि ‘दंगल’ भारत में सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म है। फिल्म ने 387 करोड की धमाकेदार कमाई के साथ पूरी फिल्म इंडस्ट्री को ऐसा आंकडा दिया है, जिसे पार करना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन सा दिखता रहा है। दंगल ने वैश्विक स्तर पर 532 करोड की कमाई की है। लेकिन अब यह रिकॉर्ड टूटने जा रहा है। आमिर खान की दंगल के रिकॉर्ड को ध्वस्त करने आ रहा है ‘बाहुबली’। पहले आमिर खान के इस रिकॉर्ड को तोडने की उम्मीद सलमान खान की फिल्मों ट्यूबलाइट और टाइगर जिंदा है से टूटने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन अब जबकि बाहुबली 2 का ट्रेलर सबके सामने आ चुका है, तब से बॉक्स ऑफिस को उम्मीद है कि दंगल का रिकॉर्ड बाहुबली-2 से टूट जाएगा। ट्रेड एनालिस्टों की मानें तो सभी भाषाओं को मिलाकर बाहुबली 2 सिर्फ 400 करोड ही नहीं, बल्कि 500 करोड का आंकडा भी पार कर जाएगी। सिर्फ हिंदी भाषा की बात करें तो उम्मीद है फिल्म 250 करोड से ज्यादा का कारोबार करने में सफल होगी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक सुनामी की तरह होगी। बाहुबली 2 चार भाषाओं में रिलीज हो रही है.. तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी.. जहां सिर्फ हिंदी से फिल्म 250 करोड तक की कमाई करेगी। लिहाजा, कुल मिलाकर उम्मीद है फिल्म 500 करोड का आंकडा पार करेगी। 500 करोड की उम्मीद सिर्फ भारत में की जा रही है, जबकि इसके क्रेज को देखते हुए वल्र्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 700 करोड तक जा सकता है। बाहुबली 2 का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है और बता दें फिल्म अपने ट्रेलर से ही ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। ट्रेलर ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। कोई शक नहीं कि ट्रेलर हिट होने का फायदा फिल्म को भी मिलेगा। इसके अतिरिक्त 28 अप्रैल को यह एकमात्र प्रदर्शित होने वाली फिल्म है। कोई भी निर्माता- निर्देशक बाहुबली 2 से टक्कर नहीं लेना चाहता। इसका फायदा फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी मिलेगा। पहली फिल्म के लिए धर्मा प्रोडक्शन ने इतना प्रमोशन नहीं किया था, क्योंकि फिल्म के रिस्पॉस का उन्हें अंदाजा नहीं था। लेकिन बाहुबली 2 के लिए करण जौहर पूरी तरह तैयार हैं। सिर्फ साउथ नहीं, बल्कि उत्तर भारत और इंटरनेश्नल स्तर पर भी फिल्म का जमकर प्रमोशन किया जाएगा।
निर्माता ने जानकारी दी है कि उनके मुताबिक फिल्म की दोनों फ्रेंचाइजी पर लगभग 450 करोड का खर्च आया है। बाहुबली- द बिगिनिंग 2015 में रिलीज हुई थी और फिल्म ने दुनियाभर में करीब 650 करोड का कलेक्शन किया था। फिल्म का बजट 200 करोड था। लिहाजा, बाहुबली 2 से कम से कम 700 करोड पार की उम्मीद है। ट्रेड एनालिस्टों की मानें तो दर्शकों के बीच दंगल से कहीं ज्यादा उत्सुकता बाहुबली 2 को लेकर है। जिसका फायदा कम से कम फिल्म को ओपनिंग वीक पर तो जरूर मिलेगा। उम्मीद है फिल्म पहले वीक पर ही 200 करोड का आंकडा पार कर जाएगी।
साभार-khaskhabar.com
Read More