देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बच्चों के सिंगिंग रियलिटी शो सा रे गा मा पा ली ज सीजन 6 में निर्णायक के रूप में नजर आ रहे बॉलीवुड संगीतकार-गायक-अभिनेता हिमेश रेशमिया ने एक विशेष गीत के लिए 5 वर्षीय जयश कुमार को चुना है। इस बच्चे ने मंच पर हनुमान चालीसा गाकर सभी का मन मोह लिया। जयश ने अपनी प्रस्तुति से हिमेश ही नहीं, बल्कि सभी को चौंका दिया। इसमें नेहा कक्कड़ और जावेद अली भी शामिल थे। हिमेश ने कहा, मैंने इस बच्चे की क्षमता महसूस की है। अगर जयश की प्रतिभा सही ढंग से आगे बढ़ती है और इसे सही दिशा में निर्देश मिलते हैं, तो कल्पना तक नहीं की जा सकती कि वह कितनी ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा, मंच पर उनके द्वारा वर्णित हनुमान चालीसा सुनने के बाद, मुझे लगा कि वह उद्योग के अगले बड़े गायक हो सकते है, इसलिए एक विशेष गीत के लिए मैंने उसे चुना है। टेलीविजन चैनल जीटीवी पर मौजूद जयश की मां ने कहा, जयश को असाधारण तेज दिमाग का तोहफा मिला है। वह तीन या चार बार किसी भी गीत को सुनने के बाद उसे याद रख सकते हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
पुरी में आग के हवाले की गई 15 वर्षीय लड़की की दिल्ली एम्स में मौत, ओडिशा सीएम ने जताया शोक
दिल्ली में बेटे ने 75 वर्षीय पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी
6 वर्षीय ‘गूगल’ गुरु का वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने किया सम्मान