BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मातृत्व के रूप में बिताया समय सबसे सुखद: रानी मुखर्जी

मातृत्व के रूप में बिताया समय सबसे सुखद: रानी मुखर्जीबॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने कहा कि एक मां के रूप में उन्होंने जो समय बिताया है, वह उनके जीवन का सबसे सुखद क्षण है। अभिनेत्री ने फिल्मकार आदित्य चोपड़ा से 2014 में शादी की थी और 2015 को उन्होंने बेटी आदिरा को जन्म दिया। आज रानी का जन्मदिन है। इससे एक दिन पहले उन्होंने फेसबुक पर अपने प्रशंसकों से बातचीत के दौरान इस बारे में बात की। एक प्रशंसक ने जब उनसे मां बनने के अनुभव के बारे में पूछा, तो रानी ने कहा, यह एक अद्वितीय अनुभव है। गर्भावस्था के नौ माह और उसके बाद मातृत्व के करीब डेढ़ साल मेरे जीवन के सबसे सुखद साल हैं। मैं आदिरा को एक-एक दिन बढ़ते देख रही हूं और हर दिन एक नई उपलब्धि सी है।’ अभिनेत्री ने कहा, एक मां होना बहुत ही अनोखा एहसास है। आपकी जिंदगी रातों रात बदल जाती है, क्योंकि हर दिन आपको एक नया अनुभव मिलता है। मैं और भी मजबूत हुई हूं। मां बनने के साथ आपके जीवन में कई चीजें भी आती हैं। मैं आदिरा के साथ अपने आने वाले समय को लेकर उत्साहित हूं। सोशल मीडिया से अनुपस्थिति के बारे में रानी ने कहा, मैं सोशल मीडिया पर नहीं हूं और न ही मैं अपनी बेटी के साथ फोटो को इस पर साझा करती हूं। मेरे पति काफी निजी व्यक्ति हैं और मैं इसका सम्मान करती हूं। मुझे अपने प्रशंसकों को किसी चीज के लिए न कहना भी अच्छा नहीं लगता। खासकर जब वे मुझसे फोटो पोस्ट करने के लिए कहते हैं।

रानी को पिछली बार 2014 में आई फिल्म मर्दानी में महिला पुलिस अधिकारी के दमकार किरदार में देखा गया था। उन्हें अब आगामी फिल्म हिचकी में देखा जाएगा, जिसकी शूटिंग अप्रैल में शुरू होगी।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More