BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

ओह... तो इ​सलिए शाहरूख ने रखी लेडी बॉडीगार्ड्स

ओह... तो इसलिए शाहरूख ने रखी लेडी बॉडीगार्ड्सबॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान कई बार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे चुके हैं। इसके एक नही कई उदाहरण भी है। जैसे अपनी फिल्मों में पहले अभिनेत्री का नाम आना आदि। लेकिन हाल ही में उन्होंने एक ऐसा काम किया है जिससे कई लोगों को प्रेरणा मिलेगी। जी हां अब तक आपने ऐसी कई फिल्में देखी होगी जिसमें फाइटर लेडी होगी। लेकिन रियलिटी में महिलाओें को कमजोर ही समझा जाता है। और बात जब बॉडीगार्ड्स की हो तो, हमारे सामने सिर्फ पुरुषों का ही चेहरा आता है। लेकिन, बॉलीवुड के किंग खान इन दिनों अपनी सुरक्षा के लिए लेडी गार्ड को लेकर चल रहे हैं। जी हां, ये सुनकर आपको शायद थोड़ी हैरानी होगी, लेकिन शाहरुख ने खुद इस पर बात भी की है। शाहरुख का कहना है कि मेरी सुरक्षा के लिए लेडी बॉडीगार्ड की बहुत जरूरत है, इनके अलावा मुझे कोई और नहीं सेफ कर सकता है। लेकिन जब आपको शाहरूख की लेडी गार्ड रखने का कारण पता चलेगा तो शायद आपको एक बार को हंसी भी आ सकती है। शाहरुख का कहना है कि, मेरी कई फीमेल फैन्स मेरे पास आना चाहती हैं, मुझे छूना चाहती हैं। इस दौरान कई बार ऐसी भी लड़कियां होती हैं, जिनके नाखुन बड़े होते हैं, जो कई बार मुझे चुभ जाते हैं। इनके निशान भी कई बार मेरे शरीर में रह जाते हैं। उस निशान के बारे में घर में बीवी, बच्चों को समझाना मुश्किल होता है कि ये खरोज कैसी लगी। फिर मुझे पूरा एक्सप्लेन करना पड़ता है कि ये खरोज मेरी एक फैन की वजह से लगी है। इसलिए इन सबसे बचने के लिए मैं लेडी बॉडीगार्ड्स लेकर चलने लगा हूं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एक पार्टी के दौरान उनकी गाड़ी एक फोटोग्राफर के पर पर चढ़ गई थी। लेकिन उन्होंने आगे बढ़कर उस फोटोग्राफर की मदद की और अपने पर्सनल डॉक्टर से इलाज करवाया। जिसके बाद शाहरुख की खूब वाहवाही हुई। फोटोग्राफर के पैर पर गाड़ी चढ़ने के बाद शाहरुख ने अपने बॉडीगार्ड को निर्देश देकर उसे अस्पताल पहुंचाया और उसे फर्स्ट क्लास ट्रीटमेंट दिलवाया। जिसका पूरा खर्चा भी शाहरुख ने खुद उठाया।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More