देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
अभिनेत्री मीरा चोपड़ा जल्द ही एक कनाडाई फैंटेसी सीरीज में नजर आने वाली हैं। उनका कहना है कि उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा उनके लिए प्रेरणा का स्रोत्र हैं। मीरा ने आईएएनएस से कहा, ‘प्रियंका की मेरे करियर में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वह हमेशा मेरा समर्थन करती हैं और मैं उनसे प्रेरणा लेती हूं।’ अपने किरदार के बारे में मीरा ने कहा, ‘मैं इसमें एक ज्योतिषी की भूमिका निभा रही हूं। मेरा किरदार शो की प्रमुख जोड़ी की जिंदगी को आकार देने में काफी मदद करता है। मैंने कनाडा के निजी नेटवर्क सीटीवी नेटवर्क के साथ करार कर लिया है। अभी इसमें मेरे सह-कलाकारों और निर्देशकों को लेकर बातचीत चल रही है।’ मीरा ने बताया कि उन्हें इस भूमिका के लिए लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ा।
मीरा ने कहा, ‘नवंबर से लेकर जनवरी तक मैंने कई बार ऑडिशन दिए और कई वीडियो क्ल्प्सि भेजे। कई दिनों बाद मुझे इस भूमिका के लिए चुने जाने की सूचना मिली।’ सीरीज की शूटिंग जुलाई के अंत में शुरू होगी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
शिमला के जाखू मंदिर में प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा ने टेका माथा
प्रियंका गांधी के वायनाड से 'पॉलिटिकल डेब्यू' पर भाजपा का तंज, कांग्रेस ने जताई खुशी
प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में मथुरा से सीतापुर पहुंचे कांग्रेसी