BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में मथुरा से सीतापुर पहुंचे कांग्रेसी

मथुरा। लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए किसानों के परिवारों से मिलने जा रही प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के बाद सीतपुर में कांग्रसियों का जमावडा है। मथुरा से भी बडी संख्यां में कांग्रेस कार्यकर्ता सीतापुर पहुंचे।पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल सीतापुर पहुंचा।


मंगलवार को सीतापुर स्थित पीएसी के गेस्ट हाउस के बाहर सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। उन्होंने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रियंका गांधी को शीघ्र रिहा करने की मांग की। पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर ने कहा कि प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से आंदोलन किसानों के न्याय की गूंज को और मजबूती मिलेगी। लखीमपुर खीरी के तिकुनिया क्षेत्र में हुई हिंसा निंदनीय है।

जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि आखिर भाजपा क्यों नहीं चाहती कि प्रियंका गांधी मृतकों के परिजनों से मिलें। इसके पीछे उनकी मंशा ठीक नजर नहीं आ रही है। बिना किसी वारंट के आखिर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार क्यों किया, इसका भी जवाब अब सरकार को देना होगा। प्रदेश सरकार अपनी नाकामियां छिपाने की कोशिश कर रही है।

उसका यह रवैया अहंकार भरा है। पीड़ित परिवार को संवेदना देने की जगह योगी सरकार विपक्षी नेताओं को टारगेट कर रही है। कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को तुरंत रिहा करने की मांग की है।

जल्द ही उनकी रिहाई नहीं हुई तो कांग्रेस आंदोलन को मजबूर होगी। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी लगातार उपवास पर हैं। उन्होंने योगी सरकार और प्रशासन से साफ शब्दों में कहा है कि जब तक वे मृतक किसानों के परिजनों से नहीं मिलेंगी तब तक वह सीतापुर नहीं छोडेंगी।

प्रियंका गांधी ने मृतक किसानों के परिवारों को 2 करोड़ रुपए मुआवजा व परिजनों को नौकरी के अलावा दोषियों को अभिलंब सजा, केंद्रीय मंत्री का इस्तीफा और उसके पुत्र को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। शहर अध्यक्ष मथुरा पंडित एमएम शर्मा ने कहा कि योगी सरकार ने अंग्रेजों की याद ताजा कर दी।

जिस तरह अंग्रेजों ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को झूठे केस लगा कर जेलों में बंद किया था, उसी तर्ज पर आज योगी सरकार ने पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव  प्रियंका गांधी जी को झूठे केस में फंसाकर बंद कर दिया है। प्रियंका गांधी ने धारा 144 का कोई भी उल्लंघन नहीं किया है, जिस समय गिरफ्तारी हुई उस समय मात्र गाड़ी में चार व्यक्ति थे। इस दौरान जिलाध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा एड., प्रदेश सचिव मुकेश धनगर, शहर अध्यक्ष पंडित एमएम शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर वीरेंद्र सिंह, जिला सचिव रामगोपाल सिंह, जिला सचिव पीपी सिंह आदि मौजूद रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More