BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

इस अभिनेता ने धनुष के लिए कहा...

इस अभिनेता ने धनुष के लिए कहा...आगामी तमिल फिल्म ‘पावर पांडी’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे दिग्गज अभिनेता राज किरण ने बुधवार को उन्हें एक बार फिर दर्शकों से ‘हीरो के रूप में’ परिचित कराने के लिए अभिनेता-निर्माता-निर्देशक धनुष का आभार जताया। राज किरण ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘27 वर्ष बाद, धनुष मुझे दोबारा हीरो के रूप में परिचित करा रहे हैं। मैं उनका आभारी हूं और बहुत उत्साहित हूं।’ बताया जाता है कि ‘पावर पांडी’ में राज किरण 64 वर्षीय व्यक्ति की भूमिका में हैं, जो स्टंटमैन रह चुका है। इस फिल्म के जरिये धनुष बतौर निर्देशक अपनी पारी शुरू कर रहे हैं। उन्होंने वुंडरबार फिल्म्स के तहत इसका निर्माण भी किया है।

तमिलनाडु में फिल्म के वितरक के. प्रोडक्शंस के राजाराजन होंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी अगली रिलीज ‘बाहुबली 2’ की तुलना में ‘पावर पांडी’ को लेकर अधिक आश्वस्त हूं।’ फिल्म में प्रसन्ना, छाया सिंह और दिव्यदर्शिनी भी हैं। यह 14 अप्रैल को रिलीज होगी।   

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More