BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बैक टू बैक दो सुपरहिट फिल्मों की तैयारी में ऋतिक रोशन

बैक टू बैक दो सुपरहिट फिल्मों की तैयारी में ऋतिक रोशनगत वर्ष आशुतोष गोवारिकर की फिल्म मोहनजोदाडो की असफलता ने ऋतिक रोशन के करियर को लेकर सवालिया निशान लगा दिया था। करोडों की लागत से बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मात्र 55 करोड का कारोबार किया, जिससे उसकी लागत भी बाहर नहीं आ पायी थी। ऋतिक रोशन के लिए ‘काबिल’ एक बार फिर से बॉलीवुड में उन्हें दमदार तरीके से खडा करने में कामयाब हुई है। मोहनजोदड़ो के बाद जिस तरह उनके स्टारडम पर एक सवालिया निशान खड़ा हो गया था। साल की शुरुआत में काबिल इसका करार जवाब लेकर आयी है । 100 करोड़ की ब्लॉकबस्टर कमाई ने बॉलीवुड में उनके लिए कई रास्ते खोल दिए हैं। एक तरफ जहां वह हिंदी सिनेमा में अपने अगले कदम की प्लानिंग बेहद ध्यान से कर रहे हैं। वहीं कई फिल्मों की पटकथा का चयन करने से पहले अब वह किरदार और कहानी पर अधिक बल दे रहे हैं। इसमें कोई दोराय नहीं है कि आने वाले 2 साल ऋतिक के करियर के लिए प्रमुख माने जा रहे हैं। इसकी वजह वो दो बडी फिल्में हैं जिनकी चर्चा लंबे समय से शुरू है। कृष 4 और कबीर खान की आने वाली फिल्म ऋतिक के करियर के लिए बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर फिल्में लेकर आएगी। गौरतलब है कि ऋतिक रोशन बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के लिए उन्हीं फिल्मों को महत्व देंगे, जो हिंदी सिनेमा के चलन में है। कृष 4 ऋतिक की ब्लॉकबस्टर फिल्म कृष की फ्रेंचाइजी है। पिता राकेश रोशन के देख-रेख में बनी इस फिल्म के तीनों पार्ट ने ऋतिक रोशन को बॅालीवुड का सुपरस्टार बनाया है। काबिल को भी उनके पिता राकेश रोशन ने बनाया था। जब भी ऋतिक के करियर की गाडी डगमगायी है, तब उनके पिता ने ही उन्हें एक सुपरहिट फिल्म का तोहफा दिया है। पिछली फिल्मों से ऋतिक रोशन को केवल असफलता ही मिली है। खासकर मोहनजोदारो से उन्हें बहुत उम्मीद थी। काबिल से उन्हें नई राह मिली है। वह अब खुद को दोबारा स्टारडम की रोशनी में लाना चाहते हैं। कृष 4 की बॅाक्स ऑफिस पर करोडों की कमाई मुमकिन है। यह फिल्म 200 करोड का आंकडा पार कर सकती है। कबीर खान की पिछली फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ ब्लॉकबस्टर रही है। जल्द ही वह टयूबलाइट में सलमान खान के साथ वापसी की तैयारी में हैं। ऋतिक के करियर के लिए कबीर खान का जुडना एक धमाकेदार हिट साबित हो सकता है। ऋतिक इन दिनों सिर्फ बिग बैनर की जगह उन्हीं फिल्मों पर फोकस करेंगे जिनकी कहानी में दम हो। वह इस वक्त किसी खास पटकथा की तलाश भी कर रहे हैं। ताकि कृष 4 से पहले वह एक और फिल्म की पटकथा पर काम शुरू कर दें। बीते साल के मुकाबले ऋतिक का फोकस इस साल केवल करियर पर होगा। वह किसी भी तरह के विवाद का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं। कहीं ना कहीं बॅालीवुड के स्टार के विवादों का असर उनके करियर पर पडता है। साभार-khaskhabar.com

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More