BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बॉलीवुड में स्टार किड के काम को लेकर माधुरी की ये राय

अभिनेत्री माधुअभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने का मानना है कि फिल्म जगत से जुड़ी शख्सियतों के बच्चे (स्टार किड्स) हमेशा जांच के दायरे में रहते हैं। एनडीटीवी के परामर्श संपादक विक्रम चंद्रा के साथ बातचीत के दौरान माधुरी ने कहा, ‘किसी बाहरी का इस उद्योग में आना और अपना नाम बनाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन मुझे लगता है कि स्टार किड्स के लिए भी यह मुश्किल है, क्योंकि वे हमेशा जांच के दायरे में रहते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘बाहरी व्यक्ति की तुलना में स्टार किड्स को बारीकी से जांचना थोड़ा मुश्किल काम है।’

माधुरी ने गुरुवार को चल रहे फिक्की फ्रेम्स 2017 में अपने डॉक्टर पति श्रीराम माधव नेने के साथ पैनल चर्चा की शोभा बढ़ाई।

 

उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि यह मुश्किल है या आसान, लेकिन मुझे लगता है कि अगर आप इसी उद्योग से हैं तो आप जानते हैं कि यह काम कैसे होता है, क्योंकि आपने अपने माता-पिता को काम करते देखा है और आप जानते हैं कि पूरा उद्योग कैसे काम करता है।’ गैर फिल्मी पृष्ठभूमि से आईं माधुरी का मानना है कि किसी बाहरी व्यक्ति के लिए फिल्म इंडस्ट्री को समझना थोड़ा मुश्किल है।

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More