BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बंद होने के कगार पर है कपिल शर्मा का शो !

बंद होने के कगार पर है कपिल शर्मा का शो!पिछले कुछ दिनों से कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर को लेकर न जानें कितनी खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि शो में मशहूर गुलाटी का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील ग्रोवर ने अब कभी शो पर न लौटने का मन बना लिया है और उनके अलावा शो के दूसरे स्टार्स असगर अली, चंदन प्रभाकर ने भी शो का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया है। अपने साथियों द्वारा शो का बायकॉट करने के कारण कपिल शर्मा को पिछले दिनों अपने शो की शूटिंग भी रद्द करनी पडी थी। शनिवार शाम को प्रसारित हुए एपिसोड में नाम शबाना के अभिनेता मनोज बाजपेयी और तापसी पन्नू आए थे। मंच पर इन दो सितारों के अतिरिक्त अधिकतर समय कपिल शर्मा अकेले रहे। कुछ देर के लिए कीकू शारदा आए थे। मंच में सिर्फ कपिल शर्मा को देखकर दर्शकों को भी शो देखने का मजा नहीं आया। ऐसे में अब कहा जा रहा है कि कपिल शर्मा का शो बंद होने जा रहा है। मिड-डे में छपी एक खबर के अनसार, ‘शो को अगले महीने रिनुअल होना है। एक सूत्र के अनुसार यह लगभग 106 करोड की डील होनी है लेकिन चैनल कलाकारों में चल रहे विवाद के कारण अपना हाथ पीछे खींचने की सोच रहा है।’ इसके आगे उस सूत्र ने बताया है, ‘कपिल को अपने शो को कैंसिल करना पड़ा था क्योंकि वो बड़े सेलेब्स को अपने शो पर बुलाने में नाकामयाब रहे थे। यहां तक कि वो बीकानेर में अपनी आने वाली फिल्म ‘फिरंगी’ के शूट के लिए निकल गए हैं और 29 मार्च को मुंबई लौटेंगे।’ सोर्स ने यह भी बताया है कि जहां सुनील को एक शो के 7 लाख रुपये मिलते हैं वहीं कपिल को लगभग 1 करोड़ रुपये मिलते हैं। भले ही लोगों का ध्यान सुनील की तरफ हो लेकिन इस सारे विवाद से जो व्यक्ति सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है वो चंदन है। जिसके साथ फ्लाइट में इतना विवाद शुरू हुआ था। वो शो पर लौटना चाहता है लेकिन अब उस स्टेज पर लौटना उतना आसान नहीं रहा है।    

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More