BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

वजन काबू करने वालों को दीपिका ने दी सलाह

वजन काबू करने वालों को दीपिका ने दी सलाहबॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि वजन को नियंत्रित करने का मतलब भोजन त्यागना नहीं है, बल्कि सही वजन पाने के लिए सही आहार का सेवन करना और रोजाना व्यायाम करना जरूरी है। दीपिका ने आईएएनएस को बताया, ‘वजन नियंत्रित करने का मतलब भोजन त्यागना नहीं, बल्कि सही आहार का सेवन करना है। इसमें पोषक तत्वों से भरपूर नाश्ता और फिट रहने के लिए रोजाना व्यायाम करना शामिल है।’

केलॉग्स इंडिया के साथ जुड़ी दीपिका अपनी छरहरी काया के लिए जानी जाती हैं। अपने प्रशंसकों को स्वास्थ्य संबंधी सुझाव देते हुए अभिनेत्री ने कहा, ‘ऐसे आहार का सेवन करें जो स्वास्थ्यवर्धक और पोषक तत्वों से भरपूर हो।’

दीपिका फिलहाल ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बन रही संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में दीपिका के अलावा उनके कथित प्रेमी रणवीर सिंह और शाहिद कपूर भी हैं। बता दें कि ऐसा तीसरा मौका है जब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म बना रहे हैं इससे पहले वो रामलीला और बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्में कर चुके हैं।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More