BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

अक्षय ने मप्र में शौचालय के लिए गड्ढ़ा खोदा

अक्षय ने मप्र में शौचालय के लिए गड्ढ़ा खोदाबॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर यहां एक शौचालय के निर्माण के लिए गड्ढ़ा खोदा। अक्षय आगामी फिल्म ‘ट्वायलेट: एक प्रेम कथा’ में काम कर रहे हैं। उन्होंने शनिवार सुबह ट्वीट कर बताया, ‘मध्य प्रदेश के खरगौन जिले में मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ शौचालय के लिए गड्ढ़ा खोदा।’

उन्होंने तस्वीरें भी साझा की, जिनमें वह स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए फावड़े से गड्ढ़ा खोदकर मिट्टी निकालते नजर आ रहे हैं, एक अन्य तस्वीर में वह केंद्रीय ग्रामीण विकास, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।

अक्षय की आगामी फिल्म ‘ट्वायलेट: एक प्रेम कथा’ कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित बताई जा रही है। फिल्म का पोस्टर गुरुवार को सोशल मीडिया पर लांच हुआ। अभिनेता ने ट्वीट कर इस फिल्म को असाधारण प्रेम कहानी बताया। इस फिल्म में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर के साथ काम कर रहे अक्षय ने कहा, ‘तैयार हो जाए स्वच्छ आजादी के लिए।’

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More