देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। अक्षय पात्र फाउंडेशन वृंदावन द्वारा मथुरा जनपद के स्थानीय पत्रकारों के बच्चों के लिए गुरूवार को हैप्पीनेस किट का वितरण किया गया। संस्था द्वारा इस किट में बच्चों के लिए बिस्किट, गेंहू का आटा, नमक, मूंग दाल, चना दाल, हल्दी पाउडर, दालचीनी, गुड़, मूंगफली, नोट बुक, पेंसिल, वर्क बुक, टूथ पेस्ट, सेनेटरी पैड एवं साबुन उपलब्ध कराया गया। इस दौरान सरकार द्वारा जारी की गई कोविड-19 की गाइड लाइन का ध्यान रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ किट वितरण सफलता पूर्वक सम्पन्न किया गया।
इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अक्षय पात्र के मीडिया प्रभारी अभिषेक मिश्रा ने बताया कि अक्षय पात्र संस्था द्वारा इस बवअपक-19 काल में निरंतर लोगों की सेवा की जा रही है है। संस्था द्वारा प्रतिदिन मथुरा जनपद में आठ हजार जरूरतमंदो को पका-पकाया भोजन का वितरण, इसके अतिरिक्त संस्था शासकीय अस्पतालों में कोविड मरीजों की सेवा में लगे स्टाफ के लिए भी निरंतर भोजन की व्यवस्था कर रही है। उन्होंने ने बताया कि संस्था द्वारा गुरूवार को मथुरा-वृन्दावन, गोकुल-महावन एवं गोवर्धन क्षेत्र के पत्रकारों के बच्चों के लिए 504 हैप्पीनेस किट प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि इस क्रम में शुक्रवार को कोसी छाता एवं बरसाना के पत्रकारों के बच्चों के लिए हैप्पीनेस किट का वितरण किया जाएगा ! इस किट में बच्चों की सेहत एवं शिक्षा से संबंधित वस्तुओं का संग्रह किया गया है। जिससे बच्चों में नवीन ऊर्जा का संचार हो रहा है।













Related Items
आयुष्मान कार्ड प्रत्येक गांव के प्रत्येक पात्र परिवार को मिलेगा
अक्षय पात्र द्वारा आगरा में दो हज़ार लोगों को प्रतिदिन उपलब्ध करा रहा निःशुल्क भोजन
अक्षय पात्र ने छात्र-छात्राओं को वितरित की हैप्पीनैस किट