देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। भारत के 12 राज्यों एवं दो केन्द्र शासित प्रदेशों में बच्चों को मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने वाली संस्था अक्षय पात्र फाउण्डेशन निरंतर लोगों की सेवा का कार्य निरंतर एवं अनवरत रूप से कर रही है। अपने सेवा प्रकल्प के अंतर्गत संस्था आगरा शहर में दो हजार लोगों को प्रतिदिन निःशुल्क पोष्टिक भोजन वितरण करने का कार्य कर रही है। संस्था द्वारा वितरित इस स्वदिष्ट भोजन को प्राप्त करने वाले दैनिक कामगारों, निराश्रितों एवं भिक्षुकों को इस लॉकडाऊन की परिस्थितियों में सहारा प्राप्त हो रहा है।
अक्षय पात्र फाउंडेशन भारत के विभिन्न राज्यों में स्थित अपने 55 केन्द्रीयकृत रसोई घरों के माध्यम से संपूर्ण देश में सरकार की मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत प्रतिदिन 19 लाख बच्चों को पोष्टिक एवं गरमा गरम भोजन प्रदान कर रहा है। वर्तमान परिस्थितियों में भी अक्षयपात्र के द्वारा शासकीय विद्यालय के बच्चों के लिए हेप्पीनेस किट, उनके परिवार के लिए सूखा राशन किट एवं जरूरतमंदों के लिए पका-पकाया भोजन वितरण करने का सेवा कार्य किया जा रहा है। कोरोना महामारी के कारण इस समय शहरों में रहने वाले गरीबों, दैनिक कामगारों, निराश्रितों, अस्पताल मे भर्ती मरीजों के तीमारदारों की भोजन व्यवस्था के लिए अक्षयपात्र वृन्दावन के द्वारा आगरा शहर में 1 जून से प्रतिदिन 2000 व्यक्तियों का भोजन निःशुल्क वितरित किया जा रहा है।
अक्षय पात्र संस्था के कार्यक्रम संयोजक जितेन्द्र शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अक्षय पात्र फाउण्डेशन द्वारा आगरा शहर में दो हजार जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क भोजन वितरण करने का सेवा कार्य संस्था द्वारा स्थानीय प्रशासन के सहयोग से किया जा रहा है। यह भोजन अपर जिलाधिकारी प्रशासन निधि श्रीवास्तव एवं अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र के निर्देशन में प्रताप सिंह के सहयोग से किया जा रहा है।
इस भोजन वितरण सेवा के विषय में मीडिया को अवगत कराते हुए अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र ने बताया कि अक्षय पात्र फाउण्डेशन द्वारा निःशुल्क भोजन वितरण की व्यवस्था आगरा शहर में की गई है। इस वितरण के लिए हमने शहर में सिकन्दरा, आगरा कॉलेज, जिला अस्पताल, एमजी रोड, एसएन मेडिकल कॉलेज, आदि स्थानों पर हमारे सहयोग से वितरित कराया जा रहा है। संस्था द्वारा किए जा रहे इस सेवा कार्य के लिए हम संस्था को धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि अक्षय पात्र वृन्दावन से इस कार्यक्रम के सफल संचालन एवं वितरण हेतु विष्णु सिंह, उमाशंकर उपाध्याय, नवीन, राजकुमार दिनेश का सहयोग हमें प्राप्त हो रहा है।













Related Items
राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी
अमेरिका हमलों में 18 लोगों की मौत तेहरान ने किया जवाबी कार्रवाई का दावा, संरा ने की संयम बरतने की अपील
मैक्सिको सिटी में शकीरा ने 4 लाख से ज्यादा लोगों के सामने फ्री कॉन्सर्ट कर रचा इतिहास