BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

आमिर के आगे झुके आदित्य चोपडा, मजबूर होकर लेनी पडी आलिया!

आमिर के आगे झुके आदित्य चोपडा, मजबूर होकर लेनी पडी आलिया!लंबे समय से चर्चाओं में रह रही आदित्य चोपडा की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तां फिर से चर्चाओं में है। इसकी चर्चा अब इस बात को लेकर हो रही है कि इस फिल्म की नायिका का चयन हो गया है। बताया जा रहा है कि आदित्य चोपडा को मजबूर होकर आमिर खान की बात माननी पडी है और उन्होंने उनकी पसन्द की नायिका इस फिल्म के लिए ली है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा यशराज फिल्म्स, आमिर खान या कथित नायिका की तरफ से नहीं की गई है। जब से आदित्य चोपडा ने अपनी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ का एलान किया हैं तब से इसकी हीरोइन को लेकर काफी सारी खबरें सामने आ रही हैं। आमिर खान ने आदित्य चोपडा के सामने आलिया भट्ट का नाम सामने रखा था। आमिर को अपनी इस फिल्म के आलिया ठीक लग रही हैं लेकिन फिल्म के निर्माता आदित्य चोपडा वाणी कपूर को आमिर के अपोजिट साइन करने का मन बना चुके हैं। अब दोनों के बीच हीरोइन को लेकर कशमकश चल रही है लेकिन लगता है अब आमिर के फैसले के सामने आदित्य ने अपने घुटने टेक दिए है। खबरों की माने तो आमिर के साथ अब आलिया भट्ट का नाम सामने आ रहा है। आलिया का करियर ग्राफ वाणी से काफी बेहतर है। अगर, आलिया आमिर के साथ कन्फर्म हो जाती है तो यह उनकी आमिर के साथ पहली फिल्म होगी। इस फिल्म में सबसे पहले ऋतिक रोशन का नाम सामन आ रहा था लेकिन आमिर ने उनको इस फिल्म में रिप्लेस किया है। फिल्म में आमिर खान के साथ अमिताभ बच्चन नजर आने वाले है। बात करें आलिया भट्ट की तो आमिर उन्हें सबसे पहले इस फिल्म के लिए साइन करना चाहते थे। आलिया के साथ साथ वाणी कपूर और श्रद्धा कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल था। डेक्कन क्रोनिकल के अनुसार अगर आलिया फिल्म को साइन कर लेती है तो यह उनकी यशराज फिल्म्स के साथ पहली फिल्म होने वाली है। लेकिन अब तक उनकी तरफ से कन्फर्मेशन नहीं आया है। फिल्म की कहानी स्वतंत्रता से पूर्व ब्रिटिश जमाने के ठगों की है। यह फिल्म मेडोव्स टेलर की किताब ‘कन्फेशन ऑफ ए ठग’ पर आधारित है, जो साल 2018 की दिवाली के आसपास रिलीज होगी।   

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More