BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

विनोद खन्ना की तस्वीर साझा करना बंद करें: कविता खन्ना

विनोद खन्ना की तस्वीर साझा करना बंद करें: कविता खन्नाविनोद खन्ना इन दिनों अस्वस्थ हैं, वे अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी फोटो बहुत वायरल हो रही है। फोटो देखकर बॉलीवुड के अन्य सितारे भी हैरान हैं कि आखिर विनोद खन्ना को क्या हो गया है। कहा जा रहा है कि उन्हें कैंसर हैं जबकि उनके परिवार वालों का कहना है कि उन्हें सिर्फ डिहाइड्रेशन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विनोद खन्ना की एक तस्वीर बीते दिनों खूब वायरल हुई थी जिसमें वो अस्पताल का गाउन पहने बेहद कमजोर और असहाय नजर आ रहे हैं। जिसने भी विनोद की ये तस्वीर देखी हैरान रह गया। अभिनेता इरफान खान तो विनोद खन्ना की तस्वीर देखकर इतने भावुक हो गए कि उन्होंने यहां तक कह दिया अगर अपने पसंदीदा अभिनेता के लिए उन्हें अंगदान करना पडे तो वे उसके लिए भी तैयार हैं। लेकिन इस तस्वीर के वायरल होने से विनोद की पत्नी कविता खन्ना काफी नाराज हैं। उन्होंने सभी मीडिया हाउस से कड़े शब्दों में कहा है कि वो विनोद खन्ना की इस तस्वीर को शेयर न करें। उन्होंने लिखा है, ‘विनोद खन्ना की तस्वीर साझा करना बंद करिए। उन्हें परेशान मत कीजिए, वो हमारे हीरो हैं, अभी उन्हें अकेला छोड़ दीजिए।’  साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More