BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

इस दिन प्रदर्शित होगी ऋतिक रोशन अभिनीत विक्रम फणनीस की ‘हृदयांतर’

इस दिन प्रदर्शित होगी ऋतिक रोशन अभिनीत विक्रम फणनीस की ‘हृदयांतर’लोकप्रिय डिजाइनर विक्रम फडनीस की पहली निर्देशित फिल्म ‘हृदयांतर’ 9 जून को रिलीज होगी। अभिनेता ऋतिक रोशन ने इसकी घोषणा की। ऋतिक इस मराठी फिल्म में एक छोटे से किरदार में दिखाई देंगे। सोमवार को उन्होंने ट्विटर पर इस फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा की। ट्विटर पर फिल्म के साथ अपनी एक फोटो साझा करते हुए अभिनेता ने लिखा, फिल्म ‘हृदयांतर’ के रिलीज के दिन की घोषणा करते हुए बहुत खुश हूं। मैं इसका हिस्सा बनकर खुश हूं। इस फिल्म में मुक्ता बार्वे और सुबोध भावे मुख्य भूमिकाओं में हैं।

हृदयांतर को विक्रम फणनीस प्रोडक्शन और यंग बैरी एंटरटेनमेंट ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म एक इमोशनल ड्रामा है। फणनीस ने एक बयान में कहा कि मैं बहुत एक्साइटिड हूं। मैं इस फिल्म पर पिछले तीन सालों से काम कर रहा हूं और फाइनली मेरी कहानी 9 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी जिससे की मेरी कहानी उन तक पहुंच पाएगी। मैं बहुत खुश और बेचैन हूं। हाल ही में ऋतिक डिजिटल एप्लीकेशन हैप्पन के ब्रांड एंबैसडर बने हैं। साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More