देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
इन दिनों बॉलीवुड में कैटरीना कैफ के नाम की धूम मची हुई है। गत वर्ष लगातार असफल फिल्में देने के बावजूद उनके पास अभी बडे सितारों, बडे बैनर की बडी फिल्में हैं जिनको लेकर कहा जा रहा है कि यह सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर 200 से 300 करोड का कारोबार करने में सफल होंगी। कैटरीना कैफ के करियर को एक बार फिर से सलमान खान ने चमकाया है। गत वर्ष अपनी असफलता से घबराकर कैटरीना ने सलमान खान का दामन थामा जिन्होंने उन्हें सुपर हिट फिल्म के सीक्वल में खुद के सामने खडा करवाया। यह फिल्म थी टाइगर जिंदा है, जो वर्ष 2012 में आई सलमान खान कैटरीना कैफ अभिनीत एक था टाइगर का सीक्वल है। सलमान खान की एक दिक्कत है। किसी की मदद करना शुरू करते हैं तो इतनी मदद कर देते हैं कि सामने वाले आजीज आ जाए। अब ऐसा ही कैटरीना कैफ के साथ हो रहा है। आजकल वो गपशप गली में सलमान की सिफारिश को लेकर इतनी परेशान हैं कि अब कुछ कह ही नहीं पा रही है। दरअसल, खबरों की मानें तो टाइगर जिंदा है के बाद सलमान खान ने कैटरीना कैफ की सिफारिश आमिर खान की ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ के लिए भी की। अब इस खबर से कैटरीना इतना परेशान हो गईं कि कहना पडा कि ऐसा कुछ नहीं है। कैटरीना से जुडे एक सूत्र का कहना है कि उनके पास काफी अच्छे प्रोजेक्ट्स हैं और ठग्स के लिए उन्हें अप्रोच नहीं किया गया है। अब सलमान खान को कौन समझाए कि हर ब्लॉकबस्टर खान फिल्म में कैटरीना ही नहीं होंगी। अब एक तरफ सलमान ने अपनी एक और फिल्म के लिए कैटरीना को फाइनल कर लिया है तो दूसरी तरफ वो शाहरूख की आनंद एल राय की फिल्म में भी लगभग फाइनल है। फिल्म का नाम भी कैटरीना कैफ के ऊपर ही रखा गया है। वहीं कबीर खान की ऋतिक रोशन वाली फिल्म में भी कैटरीना का नाम तय है। यानि कि फिलहाल कैटरीना के पास ब्लॉकबस्टर फिल्मों की कमी नहीं है तो कैटरीना कैफ ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के लिए नाम की सिफारिश क्यों करवाएंगी। वैसे तो कैटरीना कैफ इसी बात से खुश हैं कि टाइगर जिंदा है से उनका यशराज फिल्म्स का बैन हट गया। धूम 3 की सफलता के बाद यशराज फिल्म्स ने उन्हें अगली फिल्म ऑफर की जो कैटरीना ने रिजेक्ट कर दी थी और इसके बाद से वो यशराज फिल्म्स में बैन थी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
करीना कपूर ने फिल्मों में 25 साल पूरे होने पर साझा की पुरानी यादें, अभिषेक बच्चन भी आए नजर
तमिल ब्लॉकबस्टर अरनमनई का होगा 24 मई को हिन्दी में होगा प्रदर्शन
बॉलीवुड में शोकः नहीं रहे के. विश्वनाथ, हिन्दी फिल्मों को दी जयाप्रदा और विजया शांति सरीखी अभिनेत्रियाँ